माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho )

माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho )

Last updated on April 11th, 2026 at 07:46 pm

इस कविता को star दीजिए

ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
जहाँ पैर रख दे माँ एक बार,
उस घर में खुशियों का डेरा हो,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
तेरी कमी शायद ही कोई पूरी सके,
तेरे जैसी शायद ही कोई प्रीत कर सके,
तुम्हे खबर है मेरे मन की,
बिन सोचे ही मुझ पर ,
अपनी जिंदगी अर्पण की,
माँ तेरे चरणों में हर घडी मेरा आसरा हो,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),

*          *            *            *          *          *          *
गम की परछाईयाँ भी ,
तेरे पास से ना गुजरे ,
तुं रहे चहकती सदा ,
तेरे दामन में ऐसे आएं खुशियां,
जैसे गिरती हैं ओस की बुँदे ,
गम तुमसे दूर बैठे रहे ,
अपनी आँखें मूंदें ,
तेरे चेहरे पर हों सदा रंग मुस्कान के ,
परिवार में हर छोटे-बड़े का सर झुके तुम्हारे सम्मान में,
मैं देखूं ये तुम्हारा प्यारा चेहरा ,
ईशवर करे हर रोज ऐसा ही सवेरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*          *            *            *          *          *          *          *
मेरे लहू के हर कतरे में माँ तेरा दूध दैडता है ,
ये ही दूध तेरे -मेरे दिल के तार जोड़ता है ,
तुम रहती हो सदा मेरी पालनहार बनकर ,
तुम रहती हो हर पल मेरी मददगार बनकर ,
मेरी पहली मन्नत तूं मेरा पहला गुरु तूं ,
मेरे नाम की पहचान तेरे नाम से हो शुरू ,
हमारे आँगन में सदा टहलती रहे तूं ,
माँ तेरा चमकता हुआ सदा चेहरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*     *      *        *      *     *      *        *

माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ) : एक बेटे के मुख से

 

(maa tera hansta huaa chehra ho )
(maa tera hansta huaa chehra ho )

हमारे घर में फैले तेरे प्यार की खुशबूं ,
सदा चमकते रहे तेरे तेरे आँखों के तारे ,
मुझे रब के जैसे लगती है तूं ,
मुझे मिला है प्यार तुम्हारा ,
मै रब से और क्या मांगूं ,
माँ तुम्हारी मांगी हुई दुआओं के सहारे,
मेरे जीवन पर तेरे प्यार की छाँव ,
इस जहाँ के सारे सुख हों माँ तेरे नाम ,
माँ तेरा पावन आँचल मेरा पहला घर ,
मैं बून्द हूँ एक छोटी-सी ,
माँ तुम हो एक विशाल समंदर ,
मेरे जीवन पर हर घडी माँ तेरा पहरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*          *            *            *          *          *          *          *
लोग कहे माँ जीवनदायनी मैं कहूँ माँ मेरी स्वामिनी ,
पाठ पढ़ाए माँ जीवन का ,
वो हाल जानती है मेरे अंतर मन का ,
मेरा जीवन चलता है ,
देखकर मोहिनी सूरत तेरी ,
मेरा दिन गुजरता है ,
जो तुम्हारे चरणों में रहे झुका,
वो सर मेरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*     *       *        *
माँ तुम्हारे प्यार का जादू ,
मेरे सर चडकर  बोलता है,
जब रखती हो माँ तुम सर पर मेरे ,
हाथ दुआओं वाला,
वो मेरी तकदीर के ताले खोलता है,
माँ का साया जिस सर पर रहता है ,
जब-जब भी गम के काले बादलों ने मुझको घेरा है ,
तुम्हारी दुआएं सुरक्षा -कवच बन जाती मेरा है ,
उसके क़दमों के निशान जिस घर में रहते हैं,
मैं चाहता हूँ माँ हर पल मेरे चरों ऒर ,
तुम्हारी दो बाँहों का घेरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*          *            *            *          *          *          *
वो घर अलग चमकता है ज़माने की इस भीड़ में ,
उस घर सफलता बनकर रहती है दासी ,
मेरा चेहरा चमकने लगता है ,
जब माँ लाल मेरे है कहती ,
साँसें माँ अनमोल हैं तेरी तुम हो एक रेशम की डोरी ,
तूं है तो मेरे जीवन में खुशहाली है ,
तुम हो एक पेड़ छायादार मैं उस पेड़ की डाली हूँ ,
हर जन्म मिले मुझे जिस आँचल का सुख ,
वो आँचल माँ तेरा हो ,
ना ग़मों का अँधेरा हो ,
हर पल खुशियों का सवेरा हो ,
मै जब भी देखूं तुमको ,
माँ तेरा हँसता हुआ चेहरा हो (maa tera hansta huaa chehra ho ),
*       *        *        *

creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here —>    मेरी दुनिया का चित्रकार(meri duniya ka chitarkar):खामोश हीरो,
click here —> एक तोहफा ( Ek tohfa ) आपके लिए : मेरे पापा

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top