Increase Alexa Rank
( sachcha vada )

जीवनभर साथ निभाने का सच्चा वादा ( sachcha vada )

इस कविता को star दीजिए

 

मैं नहीं जानता आपके माता-पिता पिता ने,
किन नाजों से आपको पाला होगा,
यकीन करो,मैं भी उसी राह पर चलूंगा,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
पति और पिता का घर,
थोडा अलग हो सकता है,
पति और पिता का व्यवहार,
थोडा अलग हो सकता है,
यकीन करो,मैं भी आपकी हर जिद्द,
आपके मायके की तरह पूरी करुंगा,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *

तुम जब रूठकर बैठा करती थी,
पिता कैसे मनाया करता था,
तुम जब रात को सोती थी,
पिता सुबह कैसे उठाया करता था,
पिता के साथ अपने घर के आंगन में,
जब तुम नंगें पैर चला करती थी,
सूरज की पहली किरणों के साथ,
जब तुम फूलों की तरह खिला करती थी,
इस घर में भी तुम्हारे मान -सम्मान की ,
सच्चे मन से जिम्मेदारी लेता हूँ,
अपने पिता के जैसे दिल पर राज करने की,
मैं भी तुम्हें आजादी देता हूँ,
आज से हमारी हर चीज में,
तुम्हारा हक होगा आधा,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *       *       *         *
पिता जैसे तुम्हारी खुशियों में,
खुद को शामिल करता था,
पिता के साथ जब तुम बाजार जाया करती थी,
क्या छोटी-छोटी बातों पर,
हर घड़ी मुंह फैलाया करती थी,
पिता उस समय जैसे तुम्हारे आगे,
अपना सर झुकाया करता था,
यकीन करो,तुम्हारे प्यार और खुमार का,
मैं भी हर पल सम्मान करुंगा,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *
आपका अपने पिता के साथ,
शायद,दोस्ती वाला रिश्ता रहा होगा,
तुम्हारी बड़ी से बड़ी ग़लती पर भी,
शायद,तुम्हारे पिता ने कभी कुछ कहा होगा,
खूब शैतानियां की होंगी तुम ने अपने बचपन में,
सबसे पहला स्थान होगा तुम्हारा,
अपने माता-पिता के मन में,
एक औरत की इज्जत कैसे करनी है,
मेरी माँ ने ये संस्कार देकर मुझे है पाला,
मैं जीवनभर बनकर रहूंगा,
तुम्हारे चेहरे का उजाला,
यकीन करो,मेरा स्वभाव मेल खाता है,
जैसे होती है हमारी गोमाता,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *

 जीवनभर साथ निभाने का सच्चा वादा ( sachcha vada ) : खुशियाँ देने का वादा

      

 ( sachcha vada )
( sachcha vada )

हर कीमती चीज पर पिता के साये में,
सिर्फ आपका ही हक होगा,
आपकी यादों में सितारों की तरह चमकेगा,
ये जो बेटी और पिता का,एक हंसी सफर होगा,
आपकी हर शैतानी में, पिता का हाथ भी होगा,
आपकी हर मनमानी में, पिता का हाथ भी होगा,
तुम्हारी बचपन की मीठी किलकारियों पर,
पिता भी मुस्कराता होगा,तुम्हारे साथ-साथ,
तुम्हारी बचपन की जिद्द में,
पिता भी शामिल होगा,तुम्हारे साथ-साथ,
यकीन करो,कदम से कदम मिलाकर,
मैं उम्रभर तुम्हारे साथ चलूंगा ,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *
आपका व्यवहार भी मेरे पिता से,
कुछ-कुछ मेल खाता है,
जो मेरी गलतियों को मेरे पिता के जैसे,
हंसकर हवा में उडाता है,
धीरे-धीरे समझ रही हूँ,मैं भी जिंदगी को,
खुद से ज्यादा यकीन है आप पर,
आपकी अर्धांगिनी को,
थोड़ी बहुत डांट-फटकार तो कोई बात नहीं,
पर याद रहे,आँखों से आंसू ना बहें,
मेरी ग़लती आप मुझे बताओगे,
पर याद रहे,कोई बेगाना आकर ना कहे,
किसी का दिल दुखाने का घर में,
मेरा होगा नहीं कभी कोई इरादा,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *
मै अपने मायके में तितली की तरह रही हूँ,
बस,मुझे पंख फैलाकर उड़ने देना,
मैं अपने मायके में हंसती-खेलती रही हूँ,
मुझे यहाँ भी,जी खोलकर हंसने देना,
मुझे घर की चाबी,मिले या ना मिले,
पर आपके दिल की चाबी पर,
मेरा ही अधिकार‌ रहेगा,
हम चलेंगे साथ-साथ मिलकर तो,
जिंदगी में प्यार ही प्यार रहेगा,
यकीन करो,मैं भी आपकी ही तरह,
इस घर को अपना घर मानकर चलूंगी,
मैं हर कदम हर हाल में,
जीवन पथ पर तुम्हारा हाथ थामकर चलूंगा,
खिले चेहरे से उम्रभर साथ निभाने का,
मैं करता हूँ ये सच्चा वादा ( sachcha vada )
*       *       *       *         *
Creater- राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here–> औलाद की खुशी(aulad ki khushi)के लिए हर सीमा लांघ जाती है माँ
Click here–>उलझ गई जिंदगी (ualajh gai jindagi) संवार दो ना माँ

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top