तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
मेरे जीवन को हीरे की तरह चमकाने वाली माँ,
स्वार्थभरी है ये दुनिया सारी,
एक तुम्हारी ममता के सिवा,
एक माँ का आंचल ही होता है,
जहां प्यार मिलता है बेपनाह,
फुलों की प्यारी-प्यारी खुशबू,
अपने आंचल में समेटे कर रखती है,
एक माँ ही होती है जो बच्चों पर,
बेवजह दिलो-जान से मरती है,
तूं चैन की नींद सोए सदा,
चाहे मुझे रात जागकर गुजारनी पडे माँ,
तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
* * * * * *
मोल बिकती मुस्कान यदि बाजार में,
मैं कोई भी कीमत देकर ले आता,
वो चाहे कहीं भी होती इस संसार में,
मैं उसे तुम्हारे चेहरे पर जरूर सजाता,
मोतियों से कीमती माँ तुम्हारी मुस्कान लगती है,
सात सूरों की सरगम सुनाई देती है,
माँ जब आंगन में चलती है,
मेरा दिन गुजरे हंसते-खेलते,
इसलिए एक चुटकी तेरे पाँव की मिट्टी,
मुझे हर सुबह अपने माथे पर लगानी पडे माँ,
तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
* * * * * *
एक प्यार भरा नमस्कार,
मेरी परवरिश करने के लिए,
हाथ जोड़कर दिल से धन्यवाद,
मुझे आम इंसान से खास में बदलने के लिए,
दिन बदल रहे हैं धीरे-धीरे करके,
अंधकार भी छंटने लगा है,
आज तक तुम ने जो घूंट पिए थे सब्र के,
छाए थे जो बादल घनघोर काले-काले,
अब वो भी धीरे-धीरे हटने लगे हैं,
तुम्हारे कदम पड़े सदा मखमल सी राहों पर,
तूं चले तो मेरे दिल को एक सुकून मिले माँ,
एक तेरे नाम के सिवा ना कोई और नाम दूजा है
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
* * * * * *
सुना है ,हंसती है माँ जिस घर में,
वो घर बुलंदियां छू लेता है आसमान की,
सुना है,जिस घर में झुकते हैं सिर बुजुर्गो के आगे,
वहाँ बच्चे संस्कारी,रिश्तों में वफादारी होती है,
जहाँ कद्र होती है उनके सम्मान की,
हजारों प्रार्थनाओं के बराबर होती है,
माँ के मुख से निकली एक प्रार्थना,
हजारों अराधना के बराबर होती है,
जन्म देने वाली माँ की अराधना,
मैं झुकाता हूँ हर दिन अपना मस्तिष्क,
चाहे पलकें भी हर दिन झुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
* * * * * *
तेरी खुशी ही मेरी पूजा(teri khushi hi meri pooja) : तेरे चेहरे की रौनक

वो अपनी औलाद का भला ,
दिमाग से नहीं दिल से करती है,
माँ की शक्तिशाली प्रार्थनाओं से,
इस जहां की हर बला डरती है,
कोई गिनती नहीं है उसके उपकार की,
कोई हद नहीं है माँ के प्यार की,
तुम्हारा सुबह-शाम का घूमना-फिरना,
यूं ही बरकरार रहे,
चाहे मुझे हाथ पकड़ कर घूमानी पडे माँ,
तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
मेरे जीवन को हीरे की तरह चमकाने वाली माँ,
* * * * * *
उस चेहरे को कैसे भूल जाऊं,
जिसने मुझे प्यार किया ,
अपने आगोश में लेने से पहले,
उस आंचल को कैसे भूल जाऊं,
जिसने मुझे संभाला मेरे होश में आने से पहले,
मुझे लगता है ये मेरी माँ का आशीर्वाद है,
जब आंगन में उसके कदमों से धूल उडती है,
मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ,
आज भी हमारे आंगन में,
माँ के प्यार की खुशबू उडती है ,
आपको यूं हंसता देखकर,
मेरे चेहरे पर भी हंसी का उजाला सजा है,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
* * * * * *
जब भी मुझे लगती है वो परेशान सी,
मैं माँ के प्यारे चेहरे पर,
मुस्कान लाने की कोशिश करता हूँ,
जब भी मुझे वो लगती है बेजान सी,
मुझसे बातें करके लौट आती है,
फिर से उसकी वो ही शक्ति है,
तुम्हारा प्यार करना और झूठा गुस्सा करना,
यूं ही बरकरार रहे,
चाहे मुझे हर बार हाथ जोड़कर मनानी पड़े माँ,
तेरे चेहरे पर मुस्कान यूं ही बरकरार रहे,
चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पडे माँ,
तेरी खुशी ही मेरी पूजा (teri khushi hi meri pooja)है,
मेरे जीवन को हीरे की तरह चमकाने वाली माँ,
* * * * * *
Creater -राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here–> आपके नाम (apke naam) मेरी हर खुशी : सच्चा सम्मान
Click here–>हर कदम पर आपका आशीर्वाद (apka ashirvad) : मेरा आत्मबल