(apke naam)

आपके नाम (apke naam) मेरी हर खुशी : सच्चा सम्मान

इस कविता को star दीजिए

 

मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam),
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
मैं दिल खोलकर उनकी तारीफ करती हूँ,
अपनी सखी-सहेलियों के सामने,
अपने हमसफ़र का कद ऊँचा रखती हूँ,
वो बात-बात पर किसी ना किसी बहाने,
मेरे माता-पिता की तरह,
मेरी खुशियों का ध्यान रखता है,
हाथों में हाथ और कदमों में आसमान रखता है
मेरे चेहरे पर रहती है जो खुशियों की लाली,
वो उनके चेहरे की लाली बन जाए,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*      *         *      *         *
मैं रहूं सदा अपना सर उठाकर,
मुझे हर घड़ी बोलता रहता है,
आपके आने से हमारा काम चौगुना हो गया है।
मुझे हर घड़ी ये ही बोलता रहता है,
मेरा सुख-दुख बांट लेता है,
वो सबसे आगे आकर,
एक प्यारी सी हंसी चेहरे पर रखता है सजाकर,
परिवार को हंसता-मुसकराता हुआ देखकर,
उनका चेहरा गुलाब की तरह खिल जाए,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*    *      *      *         *          *
अपने मायके की तरह प्यारा,
मुझे अब ससुराल भी लगने लगा है,
मेरा हमसफ़र सच में,
मुझे मेरा आधा अंग लगने लगा है,
पहले से ज्यादा चमकने लगे हैं,
अब मेरे माथे के सितारे,
खुशियों का आगमन ऐसे हो रहा है,
जैसे बारीश के मौसम में घर में,
चींटियां बनाकर चलती हैं कतारें,
मेरी झोली में आने वाली हर खुशी,
उनकी झोली में बदल जाए,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*        *      *         *          *
मैं उनका प्यारा स्वभाव देखकर,
फुली नहीं समाती हूँ,
मैं उनका सादापन देखकर,
मन ही मन मुस्कराती हूँ,
मेरे सपनों में रंग भरने का काम,
वो अच्छी तरह से जानता है,
मुझे घर की लक्ष्मी मानता है,
नेकी की राह उसको पसंद है,
हमारे घर में फैली रहती है,
भक्ति की मनोहर सुगंध है,
अपनी मीठी-मीठी बातों से,वो सबको लुभाए,,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam),
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*       *       *         *          *

मेरी हर दुआ आपके नाम (apke naam) : सबसे अनमोल साथी

 

(apke naam)
(apke naam)

वो डांटने से पहले मनाने का हुनर जानता है,
मेरे दिल की हलचल को अच्छे से पहचानता है,
उस रब पर आस्था और बढ़ने लगी है,
जब से खुशियां बेशुमार मिल्ने लगी हैं,
मेरे बनाए खाने की तारीफ करते हैं,
चाहे झूठी ही सही,
मेरी खुबसूरती की तारीफ करते हैं,
चाहे झूठी ही सही,
मैंने जितने भी किए हैं पूण्य कर्म,
उन सबका फल उनको ही मिल जाए,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*       *       *         *          *
मेरे बचपन का नाम मेरे ससुराल में भी चलता है,
मेरा स्वभाव उनसे बिल्कुल मिलता है,
मेरी हर छोटी-छोटी बात,
वो सुनते हैं बड़े ध्यान से,
सदा मीठी आवाज में बात करते है वो सम्मान से,
मेरे माता-पिता भी खुश रहते हैं,
एक बेटे जैसा दामाद पाकर,
मेरे माता-पिता मुझे हमेशा कहते हैं,
अपने घर की जिम्मेदारी संभालना दिल से,
पति के साथ चलना कदम-से-कदम मिलाकर,
धरती माँ को नमस्कार करना हर सुबह उठकर,
जब भी आँख खुल जाए,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*          *      *         *
कभी-कभी खुद पर अभिमान होता है,
सच में आज भी भगवान होता है,
पति परमेश्वर होता था मैंने सुना था,
आज देख भी लिया है,
एक पिता के जैसे हमारे जीवन का नायक,
पिता के बाद पति ही होता है,
आज मैंने देख भी लिया है,
उनके हाथ पर बांधकर रखती हूँ काला धागा,
कंही किसी की नजर ना लग जाए,
मुझे जितनी भी दुआएं मिली हैं
वो सब आपको लग जाएं,
मैं चाहती हूँ आपके नाम (apke naam)
मेरे जीवन की हर खुशी हो जाए,
*       *       *         *          *
Creater- राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here–>  मेरी दुनिया का चित्रकार(meri duniya ka chitarkar):खामोश हीरो ,
Click here–> कैसे बाँटोगे बलिदानी माँ ( kaise bantoge balidani maa )

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top