Last updated on August 9th, 2026 at 11:14 am
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
युग बदल रहा है,बच्चे बदल रहे हैं,
जीना-मरना बदल रहा है,
लेकिन माँ आज भी पहले के जैसी है,
बच्चों का खेलना-कूदना बदल रहा है,
शिखर दोपहर में गलियों में घूमना बदल रहा है,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का गले लगाक चूमना बारम्बार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
माँ कोख से शुरू कर देती है,
अपने बच्चे से प्यार करना,
कब बच्चे को सीने से लगाएगी माँ,
वो शुरू कर देती है उस दिन का इन्तजार करना,
माँ सुनहरी यादों के सहारे,
अपने बच्चे के जन्म के समय,
अपना सारा दुख भूल जाती है,
अपने बच्चे की किलकारियां सुनने के लिए,
वो मौत से भी लड जाती है,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो अपने बच्चों की बनकर रहती है पहरेदार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
आने वाला कल खुशियों के देता है पल,
माँ भूल जाती है दुख सारा,
देखकर अपने बच्चे का चेहरा प्यारा,
माँ की खुशियों का ताना-बाना,
जुडा है आने वाले मेहमान से,
सांसें उसकी सलामत रहे,
ये विनती करती है भगवान से,
हाथ जोड़ सर को झुकाए,
भगवान के आगे हर बार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
सब-कुछ बदल जाता है,वक्त के साथ-साथ,
लेकिन जो नहीं बदलते सारी उम्र,हमे दुआएं दे,
वो हैं माँ के प्यारे हाथ,
आसमान से उतरी कर एक शक्ति आई है,
जो बनकर रहती अपने बच्चे की परछाई है,
माँ आँखों ही आँखों में बात कर लेती है,
बच्चे की आँख के आंसू,
पलभर में साफ कर देती है,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ एक पल में बच्चे के सर से,
बुरी बलाएं देती है उतार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar) : अनंत दुलार

उसके हाथ हैं एक जादू की छडी,
जो टाल दें हमारी मुश्किल बड़ी से बड़ी,
जीवन में खुशियों के रंग भर दे,
जीवन में जीने की नई उमंग भर दे,
जब तक जीती है माँ,
वो प्यार करती है बेपनाह,
अपने आगोश मे मुझको लेकर,
मेरा माथा चूमें हर बार,
देखकर मेरी मुस्कान,
माँ के चेहरे पर आए खुशियों की बहार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
ये कैसा अटूट रिश्ता है,
ये कैसा बन्धन है प्यार का,
मेरी नस-नस में बस गया है ,
बन्धन ये एतबार का,
सबसे ऊपर स्थान है माँ,
तेरा इस संसार में,
भगवान की शक्ति है छुपी,
माँ तेरे निर्मल प्यार में,
आज भी जो नहीं बदला है,
माँ बात-बात करती रहती है बच्चों को खबरदार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
बदल जाएंगे सब रिश्ते -नाते ,
बदल जाएंगे सब अपने -पराए,
माँ तुम सब की झोलियां भर देती हो,
जो भी तुम्हारे आँचल में आए,
सूरत है तेरी भोली-भाली,
पाँव तेरे जन्नत का द्वार,
वक्त बदल गया लोग बदल गए,
बदल गया संसार,
आज भी जो नहीं बदला है,
वो है माँ का पवित्र प्यार (pavitar pyar),
* * * * *
creater-राम सैणी
Read more emotional poetry
Click here–> बेटी का जन्मदिन ( janmdin ) : इंतज़ार का दिन
Click here–> माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) : आलस पर वार



