Increase Alexa Rank
(ladies first)

जब भूख बोलेगी लेडीज फर्स्ट(ladies first) : पहला अधिकार

इस कविता को star दीजिए

हंस-हंसकर सह लेती है बच्चों के लिए कष्ट,
भुखी रहकर भी मुस्करा लेती है,
हर रिश्ते को अच्छे से निभा लेती है,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
भूख का स्वाद क्या होता है,
ये माँ से ज्यादा और कौन जाने,
परिवार का पेट कैसे भरना है,
ये माँ से ज्यादा और कौन जाने,
सबसे पहला निवाला होता है,
एक माँ का अपने बच्चों के नाम,
अपने बच्चों का पेट भरते हुए,
एक माँ देखती रहती है प्यार से एकटक,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *

माँ की भूख से लड़ाई,सदियों से जारी है,
वो लड़ेंगी आखरी सांस तक,
माँ ना पहले हारी थी,ना आज भी हारी है,
अब तो भूख से रिश्ता कुछ गहरा हो गया है,
माँ का हंसमुख सा चेहरा हो गया है,
अपनी इच्छाएं  की हैं छोटी,
आसमान का सीना चीरकर,
अपने बच्चों के लिए ले आती है रोटी,
माँ घर में सबको रखती है,शेर बनाकर,
अपनी भूख मिटाने की सब में इच्छा जगी है,
परिवार में किसको,कितनी भूख लगी है,
वो हमारा ख्याल रखती है खुद को भूलाकर,
हमें प्यार से देख ले माँ जब एक नजर,
पल में गायब हो जाती है हमारे मन की घबराहट,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *
शीश झुकाती है हर दिन खाने की थाली को,
हरा-भरा रखती है अपनी ममता की डाली को,
माँ की हर घड़ी होती है मुलाकात,
कभी जिंदगी की तकलीफ़ से,
कभी पेट की भूख से,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब माँ के चेहरे पर होगी,
इससे भी ज्यादा मुस्कराहट,
हंस-हंसकर सह लेती है बच्चों के लिए कष्ट,
भुखी रहकर भी मुस्करा लेती है,
हर रिश्ते को अच्छे से निभा लेती है,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *
हंसमुख सा व्यवहार रखती है,
माँ अपने सिंदूर के साथ,
रोटी का दुसरा निवाला खिलाती है,
अपने सिंदूर को,बढ़ाकर अपने हाथ,
कुछ खाकर कुछ पानी पीकर,
पिता जी कहते हैं,बस मेरा हो गया है,
माँ को कहते हैं थाली की ओर इशारा करके,
अब तुम भी खाने का आदर करो,
जो बाकी थाली में रह गया है,
माँ नमस्कार करती है खाने की थाली को,
फिर खाना शुरू करती है झटपट,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *

माँ के लिए लेडीज फर्स्ट (ladies first) : खामोश कुर्बानी    

 

(ladies first)
(ladies first)

 

माँ एक-एक निवाला खाती रहती है,
उसे यूं सकून से खाता देखकर,
पेट की भूख भी हंसती रहती है,
माँ के सब्र और पेट की भूख में शर्त लगी है,
कौन जीतेगा आखिर में,
पेट की भूख ये ही जानने में लगी है,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब जिंदगी खुशियों की ओर लेगी करवट,
हंस-हंसकर सह लेती है बच्चों के लिए कष्ट,
भुखी रहकर भी मुस्करा लेती है,
हर रिश्ते को अच्छे से निभा लेती है,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *
भूख हिला नहीं सकती है,
माँ को जिंदगी के पथ से,
माँ की जिंदगी चलती है,
अपने परिवार की खुशियों के रथ से,
भूख ही झुक जाएगी एक  दिन,
माँ का दिल एक विशाल समंदर है,
भूख को कैसे शांत करना है,
माँ के पास इसका भी हूनर है,
माँ का हौंसला भूख से बडा है,
हर सुख-दुख में सारा परिवार,
एक-दुसरे का हाथ पकड़ कर चला है,
परिवार की डोर है माँ के हाथों में,
ये देखकर ह़सती रहती है,
हमारे घर की चौखट,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *
दर्द मुझे तोड नहीं सकता है,
दर्द सहना है मेरी आदत ,
चाहे तकलीफों से हो सामना,
या भूख से जंग लडनी हो,
हर हाल में अपने परिवार की,
माँ करती रहेगी हिफाजत,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख जाएगी हमारे घर से बाहर,
मुझे सुनाई देगी उसके कदमों की आहट,
हंस-हंसकर सह लेती है बच्चों के लिए कष्ट,
भुखी रहकर भी मुस्करा लेती है,
हर रिश्ते को अच्छे से निभा लेती है,
एक दिन आएगा ऐसा भी,
जब भूख बोलेगी माँ को,लेडिज फर्स्ट (ladies first),
*         *            *        *          *
creater-राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here–>
Click here–>

Scroll to Top