Increase Alexa Rank
(meri beti meri saheli)

मेरी बेटी मेरी सहेली (meri beti meri saheli) : अनमोल दोस्ती

इस कविता को star दीजिए

बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
माँ-बेटी के रिश्ते के इलावा,
एक रिश्ता दोस्ती भरा भी होगा,
वो सच्ची सहेली हमारी,सोना खरा भी होगा,
हम दोनों सहेलियों के बीच में,
कोई राज छुपा ना होगा,
मेरे दिल का ऐसा कोई कोना ना होगा,
जिस कोने पर उसका नाम छपा ना होगा,
हमारी आँखों में होंगे आंसू,
जिस दिन वो बैठकर डोली में जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
मैं मन की बातें सांझा करुंगी सारी,
एक-एक बात गौर से सुनेगी,सहेली हमारी,
सुन री सखी,मैं उम्र में बड़ी जरुर हूँ,
लेकिन दिल तो तुम्हारे जैसा ही है,
सुन री सखी,मैं घर में बडी तो जरूर हूँ,
इस बात का मुझे गुरुर भी है,
लेकिन मैं अंहकारी बिल्कुल भी नहीं हूँ,
तुम्हारे साथ जब बैठती हूँ,कुछ पल के लिए,
मैं खुद को भूल जाती हूँ,
हमारा मन हलका हो जाता है,
जब तुम्हारे साथ बैठ कर मन की बातें करती हूँ,
खुद को तुम्हारी सखी ही समझती हूँ,
हर त्योहार में तुम्हारी याद आएगी,
जब भी होली और दीवाली आएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
तुम जब अपने प्यारे-प्यारे हाथों से,
मेरे सिर में तेल लगाती हो,
मैं खुद को तुम्हारी हम‌उम्र ही समझती हूँ,
तुम जब मुझे मेरी माँ की तरह समझाती हो,
मुझे कैसे कपड़े डालने चाहिए,
हर रोज कैसे बाल बनाने चाहिए,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब वो मेरी छोटी-छोटी चीजों पर,
अनेकों सवाल उठाएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
माँ कैसा लग रहा है,तुम्हें मेरी सखी बनकर,
मुझे बताओ तो जरा,
अपने बचपन का कोई किस्सा,
बेख़ौफ़ होकर,मुझे सुनाओ तो जरा,
जब आपने मुझे सहेली मान लिया है,
फिर हमारे बीच पर्दा है कैसा,
आपके कांधे के बराबर हो गई है,
अब आपकी वो छोटी सी गुड़िया,
फिर मुझसे शर्माना है कैसा,
तुम मुझे बेखोप होकर बता सकती हों,
अब अपने मन की बात माँ,
तुम मुझे कभी भी बता सकती हों,
अपने जीवन की सबसे खास याद माँ,
अपने मन की बातें सांझा करने से,
मन की हर याद न‌ई-नवेली बन जाएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *

मेरी बेटी मेरी सहेली (meri beti meri saheli) : एक रिश्ता दोस्ती का

 

(meri beti meri saheli)
(meri beti meri saheli)

धीरे-धीरे करके सब शैतानियां,
हर रोज मेरी छूट रही हैं,
बस एक जिद्द करना है अभी बरकरार है,
बाकी आपकी बेटी हूबहू,
आपके नक्षसे-कदम पर चल रही है,
एक वक्त ऐसा भी आएगा,
जब मेरी माँ,मेरी सहेली बन जाएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
मेरे बचपन के सुनहरे दिन गुजर गए,
तितलियों के पीछे भागते-भागते,
तुम्हारी नानी माँ के घर में,
तुम्हारी नानी माँ गुस्सा करती हुई,
हमारे गालों पर एक थपकी लगा देती थी,
जब वो कंघी करती थी हमारे सर में,
रविवार का दिन पता नहीं कब गुजर जाता था,
अपनी सहेलियों संग खेलते-खेलते,
मन में फिर से बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं,
जब भी हमारे सामने बचपन की,
कोई सहेली आ जाएगी,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
हम शिखर दोपहर में जामुन के पेड़ पर,
सहेलियों संग जाया करते थे,
नंगे पाँव चलते-चलते,
धूल उड़ाते थे,गाँव की गलियों में,
जब दोपहर में सब सोए होते थे,
चुपके से कदम दबाकर,
घर से बाहर निकलते थे,
जब दोपहर में सब सोए होते थे,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब ये बचपन के दिन एक पहेली बन जाएंगे,
बचपन की प्यारी-प्यारी शैतानियां,
एक दिन वो भूल जाएगी,
एक वक्त आएगा ऐसा भी,
जब मेरी बेटी,मेरी सहेली (meri beti meri saheli)बन जाएगी,
*        *           *          *        *           *
Creater -राम सैणी
Read more emotional poetry
Click here–>  माँ की एक नजर (Ek najar) : खुशियों का सफर
Click here–> एक बेटी(ek beti)हो जाने के बाद : मैं फूली नहीं समाती

Scroll to Top