Increase Alexa Rank
(ek beti)

एक बेटी(ek beti)हो जाने के बाद : मैं फूली नहीं समाती

इस कविता को star दीजिए

 

घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
किस्मत में बेटी ही लिखी है,
मेरी किस्मत लिखने वाले ने,
आज बेटियों ने भी अपनी मेहनत से,
बड़े-बड़े इतिहास लिख डाले हैं,
मैं फूली नहीं समाती हूँ,
एक बेटी हो जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
* *       *       *       *
मैं हर रोज समझाती हूँ घरवालों को,
आज जमाना बदल चुका है,
नजर उठाकर देखो,अपने चारों ओर,
एक बेटा भी जन्म ले चुका है,
बस माँ की कोख है,कोई और,
वो बेटा भी धीरे-धीरे पल रहा,
एक प्यारी-सी माँ की गोद में,
जैसे मेरी बेटी पल रही है,हमारी गोद में,
हमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके भविष्य की,
ये हमारे अच्छे कर्मों का फल ,
जो एक बेटी ने हमारे घर दस्तक है दी,
मुझे एक न‌ए नाम की सौगात मिली है” माँ,”
हमारी झोली में एक बेटी आ जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
 एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद, 
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद
* *       *       *       *
हवा में मत उडाना मेरी बातों को,
गौर से सुनना जरा,मेरी बातों को,
हो सकता है,वो बेटा आज अनजान हो,
हो सकता है,वो बेटा अभी नादान हो,
लेकिन एक दिन ऐसा भी आएगा,
जब वो बेगाना बेटा भी हमारे आगे,
अपने सर को झुकाएगा,
बहुत किस्मत की धनी है मेरी बेटी,
मेरी कोख के साथ-साथ,अपनी किस्मत से,
किसी ओर माँ की भी कोख हरी की है,
किसी ओर घर में भी एक बेटा आया है,
मेरी कोख से एक बेटी हो जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
* *       *       *       *
मै हूँ आज की पढ़ी-लिखी नारी,
घर में बेटे के समान,एक बेटी भी,
उसी लाड़-प्यार की है अधिकारी,
आज बेटे वाले आते हैं,
एक बेटी का हाथ मांगने,
आज बिन बुलाए आते हैं,
बेटियों का हाथ थामने,
आज कल बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं,
आजकल बेटियों की माँ बनना भी सम्मान है,
हर काम में हाथ बंटाती हैं बेटियां,
हर जिम्मेदारी उठाती हैं बेटियां,
हमारे घर में खुशियां भर-भरकर आने लगी हैं,
एक बेटी हो जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद, 
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
* *       *       *       *

एक बेटी(ek beti)हो जाने के बाद : मेरी दुनिया रोशन है
(ek beti)
(ek beti)

मेरी बेटी मेरा अभिमान है,
बेटियों के बिना,सूना ये जहान है,
दो परिवारों को जोड़ने वाली,बेटी एक कडी है,
वो हर बार सैलाब लेकर आई है समाज में,
जब-जब भी अपने अधिकार के लिए लडी है,
बेटियों के लिए खालीपन था जो दिलों में,
अब वो धीरे-धीरे भरने लगा है,
बेटियों के लिए जो मैल था दिलों में,
अब वो धीरे-धीरे निकलने लगा है,
हर रोज सुनने को मिलती हैं,मीठी किलकारियां,
एक बेटी के आ जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
* *       *       *       *
एक बेटे का दाना-पानी लिखा है,
हमारे इस प्यारे से घर में,
हमारी बेटी के दाने-पानी के साथ,
फिर वो बेगाना बेटा भी हमारा हो जाएगा,
हमारी बेटी से शादी हो जाने के बाद,
उसके साथ एक माँ-बेटे का रिश्ता बन जाएगा,
कोख बेगानी होने के बाद भी,
उसके साथ एक गहरा रिश्ता बन जाएगा,
वो भी मुझे माँ कहकर पुकारेगा,
हमारी प्यारी बेटी की तरह,
वो भी हमारे हर खुशी में शामिल होगा,
हमारी प्यारी बेटी की तरह,
उसके साथ भी हमारा ,
माँ-बेटे का रिश्ता बन जाएगा ,
उससे हमारी बेटी का रिश्ता जुड़ जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
* *       *       *       *
पहली बार मिलने के बाद ही,
जरा सोचो,वो दिन कितना शुभ होगा,
मैं जब‌ उसके सर पर हाथ रखूंगी,
अपना बेटा मानकर पहली बार,
जरा सोचो,वो पल कितना पावन होगा,
जब मैं उसे खाना खिलाऊंगी,
अपना बेटा मानकर पहली बार,
सच में,वो पल कितना मनमोहक होगा,
जब वो हमारे पैरों को हाथ लगाएगा,
हमारी फूल सी बेटी को ले जाने के बाद,
घर में सब बोलते हैं मुझे,
एक बेटी (ek beti) हो जाने के बाद,
अगली बार एक बेटा चाहिए,
बेटा ही हो अगली औलाद,
* *       *       *       *
Creater- राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here –>  ऐसा आंगन ढूंढना पापा (esa angan dundna papa) : बेटी के सपने 
Click here –>जीवनभर साथ निभाने का सच्चा वादा ( sachcha vada )

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top