जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार,
उसमें हो कुछ जादू के जैसा,
मेरे सपनों में आता है जैसा,
जो हर दिन हर पल करता हो चमत्कार,
जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
* * * * *
कुछ मांगा है आपसे फिर एक बार,
मत करना पापा तुम इनकार,
स्वभाव मेरा है सबसे अलग,
गुस्सा मेरा है सबसे अलग,
जब भी आएगा वो शुभ वेला,
आप दो लफ्जों में बता देना,
पलक झपकते ही बातों ही बातों में,
आप उसके दिल का हाल जान लेना,
नेक दिल हो,जीवन में सफल हो,
स्वभाव नर्म हो,मन निर्मल हो,
वो मेरे हाथों में सौंप दें,
अपने जीवन के सब अधिकार,
जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार
* * * * *
मैं जब भी सुबह सोकर उठती हूँ,
मुझे बिस्तर पर ही एक प्याला चाय चाहिए,
मैं जब भी नहा-धोकर निकलती हूँ,
कोई मुझसे बेमतलब ना टकराए ,
ये घर में हर दिन होना चाहिए,
वो मेरी ग़लती पर पर्दा डालेगा,
लेकिन अपनी ग़लती मानेगा हर बार,
जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार
* * * * *
कभी ऊँची आवाज में बात ना हो,
वो आंखें दिखाकर मुझे डराए,
ऐसी हमारी कभी मुलाकात ना हो,
अपने दिल की हर बात बताए,
हर काम में ले वो मेरी राय,
मायके घर में मेरा बचपन बीता है,
थोडा लगाव तो बनता है,
जब जी चाहेगा आना-जाना होगा,
इतना तो सब चलता है,
कभी-कभी मेरा हाथ बंटाए,
वो मीठी-मीठी बात करें,
मै जब बैठ जाऊं थक हार,
जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार
* * * * *
मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar) : पापा,ऐसा दूल्हा ढूंढना

उसे सहना होगा मेरा ज़िद्दीपन भी,
उसे दिखलाना होगा अपनापन भी,
मै जब भी सखी-सहेलियों के संग बैठी हूँ,
वो तहज़ीब से मुझसे पेश आएगा,
पति-पत्नी के प्यारे रिश्ते को,
वो दोस्त बनकर निभाएगा,
हर पल मिलेगा पूरा मिलेगा,
घर में मुझको मेरा अधिकार,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार
* * * * *
रोबदार हो उसका किरदार,
उसके आगे झुकता हो सारा परिवार,
आँखों से बातें करता हो,
जो सच बोलने से ना डरता हो,
हंसमुख चेहर हो,मोटी आँखें ,
बातें दमदार वो करता हो,
जिस रास्ते से मैं निकलूं,
वो मेरे पीछे-पीछे चलता हो,
बातों का धनी हो,चेहरे पर मुस्कान घनी हो,
उसके मुख से मीठी बातें निकले,
जैसे कोई बहती हुई नदी हो,
एक सच्चे हमसफ़र जैसा हो उसका किरदार,
जब भी ढूंढना पापा मेरे लिए,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
* * * * *
इन शर्तों पर चलने वाला,
दिल से खरा उतरने वाला,
ना जाने कहाँ मिलेगा वो माँ का लाल,
ना जाने वो पुरे कर पाएगा,
जो भी पूछे हैं मैंने सवाल,
ये मेरी छोटी सी अर्जी है,
आगे तो रब की मर्जी है,
मुझे हद से ज्यादा भरोसा है,
वो सही चुनेगा जिसे चुनेगा,
मेरे जीवन का हकदार,
तुम मेरे सपनों का राजकुमार (mere sapnon ka rajkumar),
यदि मेरी कुछ शर्तों को वो स्वीकारेगा,
हर बार वो मुझसे हारेगा,
बेवजह की मुझसे ना करता हो तकरार
* * * * *
Creater-राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here –> माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) : आलस पर वार,
Click here –> बेटी का जन्मदिन ( janmdin ) : इंतज़ार का दिन



