Increase Alexa Rank
(dil ki aawaj)

माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj) सुनती है : मन का आईना

Last updated on September 15th, 2026 at 06:00 pm

मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
मैं दिल में बात छुपाने में माहिर हूँ,
लेकिन बातों ही बातों में माँ मुझे टटोल लेती है,
माँ अपनी आँखों के पैमाने से,
मेरी मन की हलचल को तोल लेती है,
मै छोटी-छोटी बातों को टालता रहता हूँ,
उनको हवा में उछालता रहता हूँ,
जब भी निकलती हैं माँ के मुख से,
मेरे लिए दुआएं ही निकलती हैं,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज(dil ki aawaj)भी सुनती है,
*       *      *        *      *       *

चेहरे पर बनावटी मुस्कान लिए,
मैं आता हूँ जब भी माँ के सामने,
माँ आँखों से पड़ लेती है दिल का हाल मेरे,
हर पल तैयार रहतीं हैं,मेरा हाथ थामने,
माँ के जैसा कोई योद्धा नहीं है,
उसके साये में सर पर कोई बोझा नहीं है,
उसकी ममता की छाँव में,
मेरे हर गम की दवा मिलती है,
माँ के आंचल की पनाह में,
खुशियां मेरे साथ-साथ चलती हैं,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *
जब प्यार से फेरे सर पर हाथ मेरे,
मुझे लगता है कोई तो है हर पल साथ मेरे,
मेरी चमकती आँखों के पीछे,राज क्या है ,
माँ बंद आँखों से भी जान लेती है,
मैं कितने सकून से सोता हूँ रातों में,
माँ मेरी आँखों का रंग देखकर पहचान लेती है,
दिल हो जब बेचैन मेरा
माँ के सीने से लगकर,
मेरे मन को मिलती शान्ति है,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *
माँ की नजरें हैं सुक्ष्मदर्सी के जैसी,
मेरी हर छोटी-से छोटी बात पर भी ध्यान देती है,
जीवन पथ पर ना हों कोई मुश्किल ,
इसलिए माँ मुझे हर बात पर ज्ञान देती है ,
जब भी मेरे जीवन में पतझड़ होती है,
वो बहार बनकर आती है,
जब भी काले घने बादल आते हैं,
वो बारीश की ठंडी फुहार बनकर आती है,
मां है स्वच्छ निर्मल पानी की नदिया,
जो मेरे जीवन में निरंतर बहती है,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *

माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj) सुनती है : सच्ची दोस्त

 

(dil ki aawaj)
(dil ki aawaj)

मेरे जीवन का पहला उपहार है माँ,
मेरा पहला प्यार है माँ,
ईश्वर के दर्शन हो जाते हैं,
माँ देखकर तेरा चेहरा,
ईश्वर मिल जाता है माँ के रूप में यहाँ
माँ का प्यार है गंगा का पानी,
जो तन-मन को करें निर्मल मेरे,
माँ का साथ है मेरे जीवन की शक्ति,
उसकी वजह से आती है जीवन में खुशियां मेरे,
ना मुझे कभी हार मानने दे ,
ना खुद हार मानती है,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *
वो मेरा पालनहार बनकर रहती है,
माँ जैसा शायद ही दुनिया में कोई हमदर्द हो,
मैं हर घड़ी करूं सत्कार तेरा,
तुम्हारे चरणों में मेरा घर हो,
तुम्हारी वजह से मेरे चेहरे पर रौनक है,
मुझे सफल बनाने में माँ तुम्हारी मेहनत है,
ममता की एक प्यारी किताब हो तुम,
मेरे हर उलझे हुए सवाल का जवाब हो तुम,
हर किस्से कहानियों में तुम्हारा जिक्र होता है,
मेरी मीठी सुबह की शुरुआत,
तुम्हारा आशिर्वाद लेकर होता है,
मेरे सुनहरे भविष्य के लिए,
माँ हर घड़ी रंग-बिरंगे सपने भी बुनती है,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *
मुझे जीवन देने वाली भी तूं,
मेरा जीवन बनाने वाली भी तूं,
रंग प्यार के है तेरे आँचल में,
खुशियों से चमके माँ चेहरा तेरा,
मेरी ये ही है आरजू,
माँ तुम बोलो तो यूं लगे,
जैसे ईश्वर बोल रहा हो,
माँ तुम रुठो तो यूं लगे,
जैसे ईश्वर रूठ रहा हो,
तुम से अगर बात ना हो तो,
यूं लगता है जैसे कुछ छूट रहा हो,
माँ तुम से छुपा ना कोई दर्द मेरा,
तूं सब जानती है,
मैं कितना भी बोलूं सब ठीक चल रहा है,
माँ यकीन कहाँ करती है
माँ मेरे दिल की आवाज (dil ki aawaj)भी सुनती है,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे क्या है,
माँ सब जानकर ही रहती है,
*       *      *        *      *       *
creater-राम सैणी
Read more emotional poetry
Click here–> एक प्रार्थना हर रोज (ek prarthana har roj) : आस्था का दीप 
Click here–> बड़ी माँ का छोटा गोपाल ( chhota gopal ) : नाम ही काफी है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कविता को star दीजिए
Scroll to Top