(bada baboo)

सपनों में बड़ा बाबू (bada baboo) : सपनों का साहूकार

इस कविता को star दीजिए

हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
मैने एक शेर के गले में चमोटा डाला हुआ है,
घर की रखवाली के लिए,
एक ख़तरनाक शेर पाला हुआ है,
जो भी आने-जाने वाला उसे देखते है,
उनके चेहरे पसीने से भीग जाते है,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
मैं एक साहूकार बनकर बैठा हूँ माँ,
एक ऊँचे चमकते सिंहासन पर,
नौकर-चाकर सर झुकाए खडे हैं,
बाँस के जैसे सीधे होकर खडे हैं,
कोई चाँदी के गिलास में पानी पिला रहा है,
एक मोटा काला हाथी,
मुझे अपनी पीठ पर घूमा रहा है,
घने काले जंगल जहाँ प्यारे-प्यारे,
रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं,
बडे-पुराने पीपल के पेड़,
जिनके सिर आपस में मिले हुए हैं,
हजारों परींदे रहते हैं इस पर घर बनाकर,
जो हर सुबह-शाम प्यारे-प्यारे गीत गाते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
अपनी शान की सवारी के लिए,
हमारे हसतबल में काले-सफेद घोडे हैं,
घर के आंगन में एक खूबसूरत तालाब है,
जिसमें तैरते रहते हैं हर समय,
प्यारी-प्यारी बतखों के जोडे है,
माँ सून रही थी बडे ध्यान से,
शब्दों की बारीश हो रही थी बेटे की जुबान से,
सोच रही थी गोलू की माँ,
ना जाने कहाँ-कहाँ से हर रात,
तुम्हें उल्टे-सीधे ख्याल आते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
हर रोज गोलू हवाई सपने सुनाता था,
काम ना करने के न‌ए-न‌ए बहाने बनाता था,
पिता के सामने जाने से थोडा डरता था,
उसके सपनों का जादू पिता पर नहीं चलता था,
गोलू की माँ मंद-मंद मुस्कुरा रही थी,
उसको हकीकत से रुबरू करा रही थी,
कुछ देर बाद माँ ने गोलू को पानी पिलाया,
फिर से गोलू ने अपनी माँ को,
सपने का बचा हुआ किस्सा सुनाया,
गोलू को गली-मोहल्ले में सब बड़बोला बुलाते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *

बड़ा बाबू (bada baboo) बनने की चाह : अमीरी के सपने

 

(bada baboo)
(bada baboo)

हमारे बड़े से आलीशान घर में,
हीरे-जवाहरात के बड़े-बड़े खजाने हैं,
हमारे आलीशान घर में बाहर की ओर,
एक कतार में कंई दवाखाने हैं,
मैं हर रोज मंदिर के बाहर,
भिखारियों को कम्बल बा़टता हूँ,
मैं एक छोटी सी गलती पर भी,
अपने नौकरों को बहुत डांटता हूँ,
वो फिर भी मुझे जी हजूर कहकर बुलाते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
शहर के धनवानों में मेरा पहला स्थान है माँ,
शहर के शूरू होते ही हमारा आलिशान मकान है,
बड़े-बड़े धनवान आते हैं हमारे घर में,
जब भी कोई बड़ा जलसा होता है,
हमारे आगे-पीछे नौकरों की फौज होती है,
जब भी हमारा शहर की गलियों में,
गाडियों का काफिला निकलता है,
आप छोटी-मोटी हस्ती नहीं हो माँ,
शहर के धनवान गोलू बाबू की माँ हो,
आज से बड़े-बड़े फूलों वाली साडी पहनना,
ये सूती साड़ी तुम पर जंचती नहीं है माँ,
ये तुम्हारी पुरानी साडी देखकर,
गोलू बाबू के नयन शर्म से झूक जाते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
मुझे फूलों वाली साडी बाद में पहनना,
पहले घर की छत से कपडे उतारकर लाओ,
तुम ने एक सप्ताह से नहाकर भी नहीं देखा,
वाशरूम में जाकर ठंडे पानी से नहाकर आओ,
गले में एक काला धागा बाधकर रखो,
तुम्हें बुरी नजर कुछ ज्यादा ही लगती है,
तुम एक सप्ताह से सपने में खूब बड़बड़ा रहे हो,
मुझे हर सुबह हवाई सपने सुना रहे हो,
एक दिन सच होंगे माँ मेरे सारे सपने,
तुम्हें गोलू बाबू की माँ कहकर बुलाएंगे,
सब अपनी जुबान से गोलू-मोलू लगेंगे जपने,
जो मुझसे आज बात करने से भी कतराते हैं,
हर रात को मुझे माँ सपने आते हैं,
मुझे गहरी नींद से जगाते हैं,
शायद मैं धनवान बनने वाला हूँ,
सपने में मुझे सब बडा बाबू (bada baboo)कहकर बुलाते हैं,
*     *        *         *        *
creater-राम सैणी
Read more emotional poetry
Click here–> माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) : आलस पर वार  ,
Click here–> कैसे बाँटोगे बलिदानी माँ ( kaise bantoge balidani maa )

Scroll to Top