( Ek rishta )

एक रिश्ता ( Ek rishta ) जो दिल से जुड़ा : एक नई शुरुआत

इस कविता को star दीजिए

 

जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद,
किस का नाम किस से जुड़ना है,
ये सब पहले से ही तय होता है,
किस फूल को कहाँ खिलना है,
ये सब पहले से ही तय होता है,
‌भरोसे की दीवार कितनी पक्की होती है,
ये पता चला आपसे रिश्ता निभानें के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद,
* * * * *
धूप-छाँव जो भी मिले,
लेकिन चलेंगे दोनों साथ-साथ,
हम मुस्कराकर करेंगे दोनों,
मीठी सुबह का हर रोज आगाज,
कभी बैठेंगे घर की छत पर,
खुले आसमान के नीचे,
कभी तारों को देखकर खुश हो जाना,
कभी आंगन में लगे फूलों के बगीचे,
मैं भी अपने मन की बातें बताना चाहता हूँ
आपकी मन की बातें सुनने के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *
अपने हाथों की लकीरों को,
कभी मेरे हाथों की लकीरों से मिलाकर देखना,
रिश्तों में आ जाता है मीठापन,
कभी सर को थोडा झुकाकर देखना,
छोटी-छोटी बातों को हर घड़ी,
अपने दिल पर मत लेना,
रिश्तों की डोर होती है नाजुक,
हर समस्या को खुद से सुलझा लेना,
कभी रुठ जाऊं तो मुझे मनाना,
खुद मत रुठ जाना मुझे मनाने के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *
वो हंसकर उठाती हैं जिम्मेदारी अपने सर पर,
बृजबाला के नाम से बुलाते हैं उसको घर पर,
धीरे-धीरे सीख रही है,
वो घर को चलाने की कला,
सबका भला सोचतीं है सदा,
सादा खाना,सादा पहनाना,
उसकी पहली पसंद है,
हर समस्या का हल है उसके पास,
सच में वो बहुत अक्लमंद है,
वो फूलों की तरह खिल जाती है,
चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान छा जाने के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *

एक रिश्ता ( Ek rishta ) जो दिल से जुड़ा : भरोसे की मजबूत दीवार

 

( Ek rishta )
( Ek rishta )

 

मेरे माता-पिता का करती है आदर-सम्मान,
हंसकर स्वागत करती हैं,
घर में जब भी आए मेहमान,
घर की हर दीवार पर,
उसकी मुस्कराती हुई तस्वीर है,
घर से वो खाली ना जाने दें,
जब भी आए कोई फकीर है,
वो सबसे आखिर में खाना खाती है,
घर में सबको भरपेट खिलाने के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *
मेरी किस्मत की लकीरें सच में सबसे खास हैं,
इसलिए मेरा नाम जुड़ा राम जी के साथ है,
मीठा खाने के कुछ ज्यादा ही शौकीन हैं,
इसलिए जुबान से रस टपकता है,
वो सुबह जल्दी उठकर,
फूलों के बगीचे में पानी डाल देते हैं ,
जब तक सूरज निकलता है,
राम में आस्था कुछ ज्यादा ही गहरी है,
मैंने अपने जीवन का बना दिया उसको प्रहरी है
वो बिन बोले ही सब-कुछ कह जाते हैं,
अपनी गम्भीर आँखों के साथ,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *
मेरा बंधन है उनसे पतंग की डोर की तरह,
मेरा मन खुशी से नाचता है,
वन में नाचते मोर की तरह,
उड़ती तितलियों को देखना मुझको पसंद है,
आंगन में चिड़ियों का चहकना उनको पसंद है,
सच में दोनो की पसंद कितनी मिलती-जुलती है,
मीठे वाणी की बरसात होती हैं,
जब भी उनकी जुबान हिलती है,
मेरा भी मुस्कराने का दिल करता है,
उनके मुस्कराने के बाद,
जीवन बिल्कुल बदल गया है,
आपके आने के बाद,
एक रिश्ता ( Ek rishta )और बन गया है,
आपका नाम मेरे नाम से जुड जाने के बाद
* * * * *
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> वो एक सिक्का ( ek sikka ) : हजारों खुशियाँ
click here –> एक प्रार्थना ( ek prarthana) पिता के लिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scroll to Top