मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
अब पुरानी परंपराओं में,
कुछ बदलाव करने का वक्त है,
अब तो आपके पास अपनी बेटी का,
बचाव करने का वक्त है,
आप ही हो इस बेटी की उम्मीद आख़री,
आपकी नजर ही है समाज में सबसे पारखी,
मत रोको,मेरा सफलताओं से भरा रास्ता,
मुझ में सफलता का एक नया जोश भर दो,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
बेटियों के पाँव में बेड़ियां ,
सदियों से डाली हुई है,
बेटियों के लिए लक्ष्मण रेखा,
सदियों से खींची हुई है,
ज़माने के साथ चलने का,
मेरा भी मन करता है माँ,
घर की चारदीवारी में,
मेरा भी मन घुटता है माँ,
मेरा भी स्कूल जाने का मन करता है,
मेरा भी खुली हवा में सांस लेने का मन करता है,
ये दुनिया किस रंग की है,
आपकी बेटी को कैसे पता चलेगा,
ये बेटी रुपी फूल खुली हवा में ही खिलेगा,
मुझे भी इस नए समाज के साथ है बहना,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
* * * * * *
एक बेटी का कोई परिवार है क्या,
एक बेटी का कोई अधिकार है क्या,
मेरे मन में उठते सवालों का,कोई जवाब दो,
मेरे जीवन में हो जाए उजाला,
मेरे हाथों में भी माँ,पढ़ने की एक किताब दो,
मुझ पर भरोसा करने की पहल,
आपको ही करनी होगी माँ,
मुझे तितली से मधुमक्खी बनाने की पहल,
आपको ही करनी होगी माँ,
आपकी बेटी उम्रभर याद रखेगी,
आपके इस सराहनीय कदम को,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
आप दो कदम मेरा हाथ पकड़ कर चलो,
मै आँच ना आने दूंगी,भरोसा कऱो,
एक बेटी की मर्यादा को,
आखिर कब तक चलेगा समाज में,
बेटियों के साथ ये सौतेला व्यवहार,
क्या बेटों की तरह बेटियों को भी,
ये समाज करेगा स्वीकार,
मेरे पंखों में उडान भरना आपका काम है,
अपनी बेटी को दे दो माँ ये पैगाम,
मैं मर्यादा को बनाकर रखूंगी अपना गहना,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna) : नया सवेरा

मत बांधना बेटी के पंखों को,
माँ तुम रिश्तों की डोर से,
मत सुनना,लोग क्या कहेंगे,
ये शोर आता रहेगा चारों ओर से,
जब लोग भला-बुरा बोलकर तुम्हे नीचा दिखाएं,
तुम देखना बस अपनी बेटी का चेहरा,
मैं चलूं सदा नीडर बनकर,
तुम बस हर पल साथ देना मेरा,
मत खींचो मुझे पीछे की ओर,
आज तोड दो तुम इस बंधन को,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
मैं कुछ अलग करना चाहती हूँ ,
एक बेटी की मर्यादा में रहकर माँ,
मैं अपनी हम उम्र लड़कियों को,
कुछ दिखाना चाहती हूँ बनकर माँ,
लेकिन ये सब तभी होगा माँ,
जब तुम हाँ में सर हिलाओगी,
मेरा ये निश्चय तभी सफल होगा,
जब तुम मेरे कदमों से कदम मिलाओगी,
एक बार हाँ तो कर,
कुछ दूर मेरे साथ तो चल,
तुम मेरी शक्ति बनना माँ,
हालातों से मत डर जाना,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
मेरे दिल में जगी है ज्योति उम्मीद की,
इस ज्योत को बुझने मत देना माँ,
पहली बार हमारे खानदान में,
एक बेटी ने उठाया है सर,
मेरे सर को झुकने मत देना माँ,
मैं आममान में उड़ते परींदों से,
दोस्ती करना चाहती हूँ,
मैं अपनी जिंदगी की किताब,
अपने हाथों से लिखना चाहती हूँ,
मुझ पर एक एहसान और करके,
मेरी जिंदगी आबाद कर दो,
मत बांधो मुझे बेड़ियों से माँ,
कुछ पल के लिए आजाद कर दो ,
आपकी बेटी का है ये कहना,
आज़ादी मेरा पहला गहना(pahla gahna),
अब तो इन गहनों को मेरे नाम कर दो,
* * * * * *
Creater -राम सैणी
Read more emotional poetry
Click here–> माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) : आलस पर वार
Click here–> एक तोहफा ( Ek tohfa ) आपके लिए : मेरे पापा



