Increase Alexa Rank
(main phir janm loongi )

मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से

इस कविता को star दीजिए

 

मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
शायद मेरा बेल के पत्ते की तरह,
एक दिन‌ इसी तरह टूटना लिखा था माँ,
तुम्हारी गोद में और खेलने का,
अभी मेरा अरमान बाकी था ,
जितना तेल था इस दीये में,
वो अब जल चुका है,
अब तेरा और मेरा रास्ता,बदल चुका है,
तुम्हारे पीछे-पीछे उंगली पकड़कर चलने का,
अभी मेरे दिल में अरमान छुपा था,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *

इन आंसूओं को बचाकर रखना माँ,
ये मोतियों से भी अनमोल हैं,
इन यादों को संभालकर रखना माँ,
ये मोतियों से भी अनमोल हैं,
हर रोज़ ईश्वर से प्रार्थना करना,
मुझे फिर से पाने के लिए,
मुझे अगली बार देर ना लगाए,
तुम से मिलाने के लिए,
मैं तड़फती रहूंगी हर घड़ी,
तुम से मिलने के लिए माँ,
मैं हर सम्भव कोशिश करूंगी,
तुम से जुड़ने के लिए माँ,
आंसू है हार की निशानी,
ये मैंने तुम से ही सीखा था माँ,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *
मैं जब मुक्त हो जाऊंगी इस बंधन से,
मुझे जल्दी निकाल देना,
अपने अंतर्मन से माँ,
मैं और रोते नहीं देख सकती हूँ,
मैं अब अपनी आई को,
मुझे ज्यादा कष्ट उठाना पडेगा,
जितना तुम याद करोगी,
अपनी कोख की जायी को,
कुछ देर के लिए मन का दरवाजा बंद कर देना,
जिस मन में मैंने घर बना रखा था माँ,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
शायद मेरा बेल के पत्ते की तरह,
एक दिन‌ इसी तरह टूटना लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *
तूं नहीं समझेगी एक माँ के दर्द को,
तूं नहीं समझेगी एक माँ के फर्ज को,
मुझे कुछ ही दिनों में अपना बना लिया है,
इस भोली-भाली सूरत ने,
मेरा-तेरा रिश्ता क्या है,
मुझे बता दिया है इस भोली-भाली सूरत ने,
इस मासूम से चेहरे को,
अभी और देखने का मेरा मन था,
तुम्हारे साथ खेलने को बेचैन,
इस आंगन की मिट्टी का कण-कण था,
काश मैं बदल सकती,किस्मत की लकीरों को,
तुम्हारा पहला कदम घर में पड़ते ही,
मैने भोजन कराया था कंई फकीरों को,
हम धूमधाम से मनाएंगे तुम्हारा जन्मदिन,
ये निमंत्रण मैंने हर घर में दे रखा था,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *

मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से  :  अमर बंधन

 

(main phir janm loongi )
(main phir janm loongi )

मैंने नो महीने का इंतजार किया है,
तुम्हें अपनी यादों में बसाकर,
मैंने तुम्हारे लिए भी दर्द साहा है,
मैं कितनी खुश थी,तुम्हें दुनिया में लाकर,
अभी तो सखी-सहेलियों वाला,
एक प्यारा रिश्ता तुम पर उधार है,
अभी तो रात को लोरियां सुनाने वाला,
वो एक-एक लम्हा तुम पर उधार है,
मैं कैसे भूलूंगी,ये तुम्हारा भोलापन,
जिसने मुझे एक पल में अपना बना लिया था,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
शायद मेरा बेल के पत्ते की तरह,
एक दिन‌ इसी तरह टूटना लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *
अब मुझे छूना बंद कर दो माँ,
रोते-रोते तुम्हारी आँखों में रक्त आ गया है,
अब मुझसे दूरी बनाना शुरू कर दो माँ,
मेरे जाने का वक्त आ गया है,
अभी से दूरी बना लो तो दर्द कम होगा,
तुम खुद को संभाल नहीं पाओगी,
जब तुम्हारी आँखों के सामने,
कुदरत का ये सितम होगा,
मुझे जाना होगा फिर से,
तुम्हारे आंचल में आने के लिए ,
मुझे फिर से आऊंगी अपना वादा निभाने के लिए
उस सुख के लिए मत उदास होना ,
जो तुम्हें कुछ वक्त के लिए मिला था माँ,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *
वो देखो,सामने की दीवार पर,
एक-एक करके उस बेल के पत्ते टूट रहे हैं,
वो देखो,एक हवा का झोंका आ रहा है,
धीरे-धीरे करके,सब रिश्ते-नाते छूट रहे हैं,
कुछ वक्त बाद वो हरी-भरी बेल,
बिल्कुल अकेली हो जाएगी,
अभी कुछ ही देर में माँ,
आपसे दूर,आपकी सहेली हो जाएगी,
बादलों के उस पार,कोई हाथ हिला रहा है,
अपनी बांहें फैलाकर,कोई मुझे बुला रहा है,
मुझे तुम से बात करने का,
बस इतना ही वक्त मिला था माँ,
मैं फिर जन्म लूंगी (main phir janm loongi ) तेरी कोख से,
इस जन्म में बस इतना ही साथ लिखा था माँ,
शायद मेरा बेल के पत्ते की तरह,
एक दिन‌ इसी तरह टूटना लिखा था माँ,
*         *         *         *        *       *       *       *
Creater- राम सैणी
Read more sweet poetry
Click here –> मेरी बेटी मेरी सहेली (meri beti meri saheli) : अनमोल दोस्ती
Click here –> माँ की एक नजर (Ek najar) : खुशियों का सफर

Scroll to Top