माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana )

माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) : बेइंतहा प्यार

माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *        *         *
माँ थोड़ा सही पर बता मुझको,
किसी सीधे रास्ते पर पा मुझको,
वो कहाँ मिलेगी तराजू लोहे की,
जो माँ के प्यार को तोलती है,
माँ कौन बनाता है वो तेरी तस्वीर,
जो मुंह हिलाकर बोलती है,
माँ सुनी-सुनाई बातों को,
मैं सच कैसे मान लूं बताओ जरा,
बच्चों के सर माँ का पहरा,
ये प्यार क्यों होता है समंदर से भी गहरा,
मुझको थोड़ा तो समझाओं जरा,
जैसे छूपाते हैं लोग हर राज़ यहाँ
क्या ये राज भी छूपाना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,                                                      
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *        *        *
क्यों माँ का जिक्र मिलता है,
इस देश की हर कहानी किस्से में,
क्या सच में सबसे ज्यादा आते हैं,
दुख -तकलीफ एक माँ के हिस्से में,
मैंने सुना है माँ लोगों को करते बातें,
बच्चे सोते रहें चैन की नींद सदा,
इसलिए माँ बिन सोए गुजारती है अनगिनत रातें,
ये सब सच में होता है जीवन में,
या झूठा कोई बहाना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,                                                            
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*       *       *        *
मैं समझाऊं तो समझाऊं तुम को कैसे,
सीना चीरकर‌ अपना दिखाऊं तुम को कैसे,
नाप सको तो नाप लो तुम समुंदर की गहराई,को,
भांप सको तो भांप लो,
इस नीले आसमान की ऊंचाई को,
सब रिश्तों में सबसे पहले,
क्यों ब‌च्चा पहली बार माँ बोलता है,
क्यों ब‌च्चा पहली बार माँ की गोद में,
अपनी आँखें खोलता है ,
माँ को ही क्यों बोला जाता है भगवान,
क्यों बारिश का पानी सब पर,
बरसता है एक समान ,
चेहरा रहता है उसका गुलाबी,
माँ का प्यार है हर ताले की चाबी,
स्वर्ग का सुख उसे यहीं मिलेगा,
जिस ने माँ के चरणों में जीवन बिताना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *        *        *

 माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) :  माँ के प्रेम की गहराई   

 

माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana )
माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana )                                      

माँ ममता की एक प्यारी डोर,
वो प्यार भरी नजरों से देखें हमारी ओर,
माँ की रग-रग में बच्चों का मोह बसा होता है,
ये ही एक रिश्ता है इस दुनिया में,
जो बिना डोर बंधा होता है,
माँ का गुस्सा माँ का प्यार,
कुछ पल का मेहमान है,
मीठी लगती है माँ के हाथों की मार,
जिसे मिले वो धनवान है,
माँ का प्यार है एक चमकता हीरा,
माँ प्यार का खजाना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *        *        *
माँ मिट्टी संग मिट्टी होती है,
ना देखे कभी वो दिन और रात,
ब‌च्चों के लिए सब सह जाए,
तेज धूप देखें ना घनघोर बरसात,
विशाल समंदर के जैसा,
एक दिल होता है उसके सीने में,
एक पावन मंदिर के जैसे जगता है,
प्यार का दीया उसके सीने में,
माँ नाप-तोल कर नहीं करती,
कभी प्यार कोख के जायों से,
वो हर घड़ी हर पल रक्षा करती है,
ब‌च्चों की बुरी हवाओं से,
नटखट हो चाहे सीधा-साधा,
माँ के लिए हर बच्चा शयाना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,                                                 
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *        *        *
माँ तेरा-मेरा ना जाने,
ना नफरत पाले सीने में,
वो रुखी-सूखी खाकर भी खुश है,
अपने बच्चों के संग जीने में,
माँ सुखा-गीला ना देखे,
ना देखे नींद प्यारी,
ना देखे कभी चैन की नींद सोकर,
वो आँखों में गुजारी लेती है रात सारी,
हर औरत का पहला हक
एक प्यारी माँ बन जाना है,
माँ प्यार करे तूं कितना मुझसे,
क्या कोई माँ के प्यार का पैमाना (maa ke pyar ka paimana ) है,
यदि नाप-तोल कर कोई देखना चाहें,
फिर उसको कैसे समझाना है,
*        *         *        *

creater – राम सैनी

must read : सपनों की निशानी (sapnon ki nishani ) : अपना घर

must read : फूलों की माला (phoolon ki mala ) : एक पिता की प्रार्थना

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top