google.com, pub-4922214074353243 , DIRECT, f08c47fec0942fa0
फूलों की माला (phoolon ki mala )

फूलों की माला (phoolon ki mala ) : एक पिता की प्रार्थना

चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है,
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,
*      *       *        *        *        *        *         *          *
एक रौशन हवेली जहाँ बचपन में खेली,
वो हवेली मैं उसके नाम करूं,
ना हो उसे कोई मुश्किल परेशानी,
सुख से बीते पूरी जिंदगानी,
वो सुख वाले पल मैं उसके नाम करूं,
चाँद की शीतल रौशनी मिले,
हर दिन खुशियों का सवेरा हो,
वो हर घड़ी रहे हंसती -खेलती,
जीवन में कभी गमों का ना अंधेरा हो,
भीगे नयन देखकर बेटी के,
खुद पिता के नयन भी भीग जाएं,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
 उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है,           
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,
*       *        *        *        *        *         *
उसके चेहरे पर रहे थिरकती,
एक चुलबुली -सी प्यारी मुस्कान,
उसके आंचल में हो इतनी खुशियां,
जितना है सितारों से भरा आसमान,
दौलत -शोहरत बेहिसाब बरसे,
छोटी छोटी चीजों के लिए वो कभी ना तरसे,
मनभावन पाए मनभावन खाएं,
खुशियों के रंग दिखें हर ओर,
जहाँ भी बेटी नजर घुमाए,
देखकर रौशन आंगन सारा,
बेटी का चेहरा खिल जाए,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है,      
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,
*       *        *        *        *        *         *
वो जिस घर जाए डोली में बैठकर,
उस घर में पूरा आदर-सम्मान मिले,
वो घर में रहे सबकी पहली पसंद बनकर,
जहाँ राज हो सिर्फ बेटी का,
ऐसा एक जहान मिले,
आँसूं बहे खुशियों के सदा,
शुल बन जाएं राहों के फूल सभी,
वो पैर रखे धरती पर कभी कभी,
उस पर ना पड़े राहों की उड़ती हुई धूल कभी,
घर में मिले एक प्यारा माहोल,
सब बनकर रहें सुख -दुख के साथी,
जीवन साथी उसे ऐसा मिले,
जैसे हों दीया और बाती,
कन्यादान के प्यारे पल,
बिन बेटी के नाम मिल पाए,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है,
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,

*       *        *        *        *        *         *

 फूलों की माला (phoolon ki mala ) : एक प्यारी बेटी 
फूलों की माला (phoolon ki mala )
फूलों की माला (phoolon ki mala )
                    

माना के उस घर का माहोल,
थोड़ा अलग होगा हमारे घर से,
वो उस घर में घुल-मिल जाएगी,
यदि सब देखेंगे उसे प्यार भरी नजर से,
भोली सूरत है बेटी की,
मीठी बोले वाणी सदा,
हमारे घर की राजकुमारी,
उस घर में बनकर रहे रानी सदा,
मात-पिता रहते हैं खुश सदा,
अगर बेटी को अच्छा घर मिल जाए,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है,      
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,
*       *        *        *        *        *         *
मैं खरीद कर लाऊं हर खुशी,
जो मेरी बेटी के हिस्से आती है,
वो परिवार हो पूरा हरा-भरा,
जहाँ आज भी नानी-दादी,
बच्चों को किस्से कहानियां सुनाती है,
गम की लकीरें ना आए ,
कभी उस के प्यारे से चेहरे पर,
बेटी का पहला अधिकार हो,
ख़ुशी के हर मोहरे पर,
गुस्सा उसके चेहरे पर,
ज्यादा देर ना टिक पाए,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala ) है ,
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,

*       *        *        *        *        *         *
हर रोज स्वागत करें बेटी का,
सूरज की पहली किरणें आकर,
ऐसे पल आएं उसके जीवन में,
जो उसको रखें हर पल हंसाकर,
शीतल हवा का हर झोंका,
मेरी बेटी को छूकर निकले,
चाँद की शीतल चाँदनी भी,
उसके सर को छूकर निकले,
रिमझिम बरसती बारिश की बूँदें,
उसके आंगन में पहले बरसे,
हर वो चीज उसके नाम करूं ,
जो भी है मेरे बस में,
दिल मेरा है मोम का टुकडा,
बेटी का देखकर प्यारा चेहरा,
एक पल में ही पिंगल जाए,
चमकते चाँद-सितारे हों उसकी झोली में सारे,
बेटी कहे तो पिता बिक जाए,
उसे पाला है,बनाकर फूलों की माला (phoolon ki mala )  है ,
काश बेटी का नसीब भी पिता लिख पाए,
*       *        *        *        *        *         *

creater – राम सैनी

must read : माँ की आँखों के तारे (maa ki aankhon ke tare ) : माँ का प्रेम

must read :फुर्सत के दो पल (fursat ke do pal) : वक्त की मिठास

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top