muskrati hui har maa

मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ): यादों की खुशबू

हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
अपनी हो चाहे पराई,
माँ तो बस माँ होती है,
उसके पास रहें या दूर रहें,
माँ को हमारे पल-पल की ख़बर होती है,
तुम्हारा आवाज देकर पुकारना याद आता है माँ,
बच्चों को पुकारती हुई माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *
कल मैंने एक माँ को देखा मुस्कराते हुए,
बच्चों को अपना झूठा गुस्सा दिखाते हुए,
मुझे लग रहा था बिल्कुल मेरी माँ के जैसे है,
उसका बच्चों के पीछे-पीछे भागना,
लकड़ी की सोटी से धीरे-धीरे मारना,
मुझे लग रहा था बिल्कुल मेरी माँ के जैसे है,
तुम्हारा हवा में उछालना याद आता है माँ,
बच्चे को हवा में उछालती हुई,
एक माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *
खाना खिलाने से पहले,
हाथ धोनें के लिए बोलना,
रुठे हुए बच्चों को मनाने से पहले,
फिर से गलती ना दोहराने के लिए बोलना,
आपके जैसा था हू-ब-हू,
कभी जानबूझकर अपने से दूर कर,
कभी आँखों से घूरकर,
घर से बाहर ना जाने देना,
आपके जैसे थी ममता की खुशबू,
बच्चों को दूर से आते देखकर,
माँ तुम्हारा आँखों पर हाथ रखकर,
निहारना मुझे याद आता है,
बच्चों को प्यार से निहारती हुई माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *
सागर को देखा जब बहते हुए,
बादलों को देखा जब जल बरसाते हुए,
सबकी प्यास बुझाए एक समान,
हर युग में संत-फकीर,
चारों ओर घूम-घूम कर करते हैं,
माँ की महीमा का बखान,
सबसे चमत्कारी नाम है माँ,
सुकुन का दुसरा नाम है माँ,
तुम्हारा आवाज देकर पुकारना याद आता है माँ,
बच्चों को आवाज देकर,
पुकारतीं हुईं माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *

मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ):  एक अहसास

 

muskrati hui har maa
muskrati hui har maa

स्कूल जाते हुए बच्चों को देखा,
तालाब में नहाते हुए बच्चों को देखा,
माँ को आते देखकर सबको भागते हुए देखा,
बच्चों से शैतानी हो जाती है,
समय-समय पर हर चीज पुरानी हो जाती है,
बस माँ एक आपके प्यार को छोड़कर,
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने लगती है,
जब आती है आपके चेहरे पर मुस्कान लौटकर,
मुझे तुम्हारा लाढ-लढाना याद आता है माँ,
लाढ-लढाती हुई हर माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *
दिल धड़कता हो मात-पिता के लिए,
मुख से रस टपकता हो मात-पिता के लिए,
घर में माँ का मुस्कराना,
सच में ऊँचें घर की निशानी है,
आँखोँ में चमकती ख़ुशी,
चेहरे पर बहार छा जाना,
सच में ऊँचे घर की निशानी है,
हर पल तुम्हारा आंगन में घूमना याद आता है माँ,
आंगन में घूमती हुई माँ को देखकर,
हर पल तुम्हारा चेहरा नजर आता है माँ,
मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ) को देखकर,
मुझे तुम्हारा प्यार नजर आता है माँ,
प्यार बरसाती हुईं हर माँ को देखकर,
* * * * * *
creation-राम सैणी
read more sweet poetry
click here –>बेटी का जन्मदिन ( janmdin ) : इंतज़ार का दिन  ,
click here –> कैसे बाँटोगे बलिदानी माँ ( kaise bantoge balidani maa )

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top