maa ke bina jeevan soona

माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona)

 

माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona) ,                                                             
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *

माँ की जगह जीवन में ,
कोई और नहीं ले सकता है,
पर माँ सबकी जगह ले सकती है,
माँ के सर की बलाएं,
अपने सर‌ ना ले कोई,
पर हमारे सर की बुरी बलाएं,
माँ अपने सर ले सकती है,
माँ शीतल झरना प्यार का,
सबसे हसीं गुलदस्ता इस संसार का,
माँ नीडर है,माँ शेरनी,
माँ ईश्वर का चमत्कार है,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona),
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *
उसके जैसा ना कोई है जग में,
माँ बसी है मेरी रग- रग में,
इस जग के हैं खेल न्यारे,
रंग माँ के प्यार के हैं,
इस जग में सबसे प्यारे,
माँ के दिल की कोई ना जाने,
वो हम‌ सबकी रग-रग पहचाने,
रंग माँ के प्यार के हैं,
वो ही मेरा प्यारा संसार है,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona),
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *
मेरे जीवन का कीमती तूं गहना है माँ,
तुम्हारे बिन जुदाई का ,
गम नही सहना है माँ,
हमको माँ अनमोल प्यार दे,
वार‌ कर मिट्टी सर से मेरे सब बलाएं,
एक पल में उतार दे,
तेरा प्यार है महलों से उपर,
तेरा प्यार है गहनों से उपर,
तूं मेरा परवरदिगार है,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona),
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *

माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona) : मेरी सबसे बड़ी दौलत

 

Woman joyfully lifting a baby.
maa ke bina jeevan soona

 

मेरे सपनों की राजधार है माँ,
तूं मेरा पहला प्यार है माँ,
नीले गगन में चमकते सितारे,
सब मेरे गवाह होंगे,
तुम्हारे साथ बिताए वो सुनहरे पल,
आज भी बसे हैं मेरी निगाहों में,
मुझे कुछ और नहीं चाहिए माँ के सिवा,
मेरे इस बेचैन दिल को चैन मिल जाता है,
तुम्हारे चेहरे पर देखकर खुशियों की बहार है,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bna jeevan soona),
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *
मेरी रग- रग ऋणी है माँ तुम्हारे प्यार की,
तुम्हारे पाँव के नीचे है,
जन्नत इस संसार की,
इस अंधयारे जीवन में,
तुम सूरज की पहली किरण का‌ उजाला हो,
मेरे इस जीवन की तुम पहली पाठशाला हो,
माँ तेरे जीवन से जुड़े हैं मेरे जीवन के तार हैं,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा,
मेरे तन-मन में जोश जगाए,
इस पावन दूध से बिखरी है,
मेरे चेहरे पर एक न‌ई बहार है,
माँ के बिना जीवन सूना (maa ke bina jeevan soona),
सूना ये सारा संसार है,
*    *      *        *         *
गम की‌ काली घटाएं,
जब भी जीवन में आती हैं,
इनसे कैसे लडना हैं ,
ये माँ ही हमें बताती है,
माँ हर वक्त बरसती है हम पर,
सावन के बादल बनकर,
इस पतझड़ से जीवन में मेरे,
प्यार की ठण्डी हवाएं बनकर,
माँ भी ईश्वर का रूप है,
ईश्वर के रूप हजार हैं ,
माँ तेरा दूध है अमृत के जैसा
जो मेरी हर सांस पर उधार है,
ये सांसें भी हैं देन तुम्हारी,
तुम बिन मेरा ये सूना संसार है
*     *     *      *       *      *

creater-राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> पापा जैसा बनने का सपना ( papa jaisa banne ka sapna ) 
click here –>मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ): यादों की खुशबू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top