मेरी और माँ की ये प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) है,
पहली बार जिस सूरत को देखा,
वो थी एक मुस्कराती हुई माँ,
मेरे दिल का टुकड़ा है तूं,
बोली मुझे अपनी बाहों में उठाती हुई माँ ,
मेरे दिल को छू गई माँ की प्यार भरी पहली मुलाकात ,
जब छुआ माँ ने मुझे पहली बार,
चूमकर मेरा माथा सौ-सौ बार,,
मुझे लगाया अपने सीने से,
मुझ पर अपने दुपट्टे का पर्दा डालकर,
अपनी दोनों बांहों से मुझे संभालकर,
मुझे दूध पिलाया अपने सीने से,
माँ के अमृत रुपी पावन दूध को,
मैंने होंठों से छुआ जब पहली बार,
जो माँ की कोख में दिखता था ,
मुझे एक उजाला बनकर,
मैं थोड़ा मुस्कराया देखकर,
ईश्वर का ये प्यारा अवतार,
पहली बार देखा मैंने माँ को चिड़ियों के जैसे,
मेरे मुख में एक एक निवाला खिलाती हुईं माँ,
ये ईश्वर की कितनी अनमोल सौगात है,
मेरी और माँ की ये प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) है,
पहली बार जिस सूरत को देखा,
वो थी एक मुस्कराती हुई माँ,
मेरे दिल का टुकड़ा है तूं,
बोली मुझे अपनी बाहों में उठाती हुई माँ ,
* * * * * * *
* * * * * *
पहली बार जब मैंने सूने,
माँ के मिस्री से मीठे बोल,
मेरे इस नीरस छोटे से जीवन में,
माँ ने अपनी प्रीत का रस दिया घोल,
मेरे नन्हें -नन्हे हाथों को छूकर,
चमकने लगता है माँ का चेहरा,
माँ के प्यार की गर्माहट से,
तन-मन खिलने लगता है मेरा,
मैं सोऊं तो माँ सोए मैं जागूं तो माँ जागे,
माँ को लिपटकर सोने से,
एक पल में मेरा डर भागे,
मैंने पहली बार देखी एक मूरत ,
मेरे मुख पर जादुई फूंक मारती हुई माँ ,
ये ईश्वर की कितनी अनमोल सौगात है,
मेरी और माँ की ये प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) है,
पहली बार जिस सूरत को देखा,
वो थी एक मुस्कराती हुई माँ,
मेरे दिल का टुकड़ा है तूं,
बोली मुझे अपनी बाहों में उठाती हुई माँ ,
* * * * * * *
प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) : जादुई सूरत से

मेरी और माँ की ये प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) है,
पहली बार जिस सूरत को देखा,
वो थी एक मुस्कराती हुई माँ,
मेरे दिल का टुकड़ा है तूं,
बोली मुझे अपनी बाहों में उठाती हुई माँ ,
ये ईश्वर की कितनी अनमोल सौगात है,
मेरी और माँ की ये प्यार भरी पहली मुलाकात (pyar bhari pahli mulakat ) है,
पहली बार जिस सूरत को देखा,
वो थी एक मुस्कराती हुई माँ,
मेरे दिल का टुकड़ा है तूं,
बोली मुझे अपनी बाहों में उठाती हुई माँ ,
* * * *
creater- राम सैणी
read more sweet poetry