google.com, pub-4922214074353243 , DIRECT, f08c47fec0942fa0
मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki)

मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) : प्यारी बेटी

खेल-खिलौने प्यारे-प्यारे ,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *        *         *        *         *         *        *
मैं एक छोटी अलबेली गुड़िया हूँ,
तुतलाती है अभी मेरी जुबान,
मैं गुड्डे-गुड़ियों से बातें करती हूँ,
टकटकी लगाकर देखते रहते हैं मेरी ओर,
वो लड़ाते नहीं हैं मुझसे जुबान,
मैंने जल्दी -जलदी सीख लिया है ,
अपने पैरों पर चलना,
माँ के साथ -साथ टहलना,
माँ मुझे तीखी मिर्ची बुलाती है,
मुझे अपने सीने पर सुलाती है,
चुटकी चुटकी कह-कहकर,
मेरे साथ-साथ मुस्काती है,
मैं भी उड़ना चाहती हूँ,
हाथ हवा में लहराती हूँ,
मैं खुश होती हूँ देखकर तितलियों को,
जब उड़ने के लिए तितलियां पंख पसारें,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *           *
माँ मुझे से छूप-छूपकर बाहर निकालती है,
मैं घर में हूँ सबकी लाडली,सबसे छोटी,
माँ रोल बनाकर देती है मुझको एक रोटी,
मैं नक़ल उतारती हूँ बड़ी माँ की,
जब वो घर में झूक-झुककर चलती है,
हमारे घर में है एक छोटी सी खिड़की,
खिड़की में चिड़ियां चीं-चीं करती हैं,
दीवार पर मेरी एक तस्वीर है लटकी,
नीचे नाम लिखा है मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) ,
माँ मेरे खेलने के लिए हर रोज,
एक पानी की मटकी भरती है,
मैं थककर माँ की गोद में सोने लगती हूँ,
जब चमकने लगते हैं आकाश में तारे,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *           *
जब खेलने जाती हूँ घर से बाहर,
सब मुझको लाढ लढाते हैं,
मैं सबके साथ घुल-मिल जाती हूँ,
सब मुझे चुटकी कहकर बुलाते हैं,
दो बहनों में मैं हूँ छोटी,
तीखी जुबान आँखें हैं मोटी,
ऊँचा नहीं है मेरा कद ,
जहाँ हाथ नहीं मेरे जाते हैं,
हम वहाँ अपना दिमाग लगाते है,
घर में मुझको छेड़ते रहतें है सब,
जब आ जाता है मुझको गुस्सा,
मैं दिखा देती हूँ दिन में तारे,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *        *

मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) : अलबेली परी

 

मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki)
मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki)

 

माँ बोले तूं बड़बोली है,
सारा दिन खेले आँख मिचौली है,
क्या थकते नहीं तेरे दो पाँव,
मैं बड़ी माँ से बातें करती हूँ,
उनकी उंगली पकड़कर साथ निकलती हूँ,
बड़ी माँ का है मुझसे गहरा लगाव,
मैं दौड़ी -दौडी जाती हूँ,
माँ जब भी मुझे पुकारे,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *          *
माँ जब मुझको आँखें दिखाएं,
पापा मुझे गले से लगाए,
मैं डरती नहीं हूँ घर में किसी से,
मांगती उस से हूँ जो दे खूशी से,
मेरे चेहरे पर मुस्कान सजी हैं,
सावन की मानों जड़ी लगी है,
मेरी शैतानियों से माँ है परेशान,
माँ के आगे-पीछे घूम-घूमकर,
उसके माथे को चूम-चूमकर,
मैं बोलती हूँ धन्यवाद माँ तुं मेरा रखें ध्यान,
तुम जैसा ना कोई होगा इन्सान,
आपकी चुटकी का कोई नहीं है माँ बिन तुम्हारे,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *           *
माँ को गुस्सा आए-जाए,
मुझे देख-देख कर वो खिल-खिलाए,
मेरी चुटकी बोल-बोल कर,
माँ मुझको प्यार जताए,
जब दुखता है सर मेरा,
नींद आँखों से भाग जाए,
फूलों-सा महकता है घर मेरा,
माँ हर रोज़ उसे सजाए,
वो बच्चों के जैसे खेलती है मेरे साथ ,
काम निपटाकर घर के सारे,
खेल-खिलौने प्यारे -प्यारे,
मेरे हिस्से में आए सारे,
माँ ने मुझे एक प्यारा पैगाम दिया है,
मैं चुटकी बजाकर करतीं हूँ हर काम,
इसलिए माँ ने मेरी प्यारी चुटकी (meri pyari chutki) नाम दिया है,
*        *        *         *        *         *         *         *
creater- राम सैणी
must read: पीपल की घनी छाँव (ghani chhanv) : मिट्टी की खुशबू
must read: हर रिश्ते से ऊपर माँ (Har rishte se uper maa) : एक चमत्कार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top