( mayke sa sasural)

मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) : बेटी की मुस्कान

इस कविता को star दीजिए

मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
एक दिन मैंने पूछा लिया था जानबूझ कर,
मैं यकीन करती हूँ तुम पर आँख मूंदकर,
सच-सच बताना ससुराल का हाल-चाल,
जब से तुम को विदा किया है,
खुद से तुम को जुदा किया है,
‌एक दिन भी नहीं आया था क्या,
तुम को अपने मायके का ख्याल,
जैसे खिलखिलाती हो अपने मायके में,
क्या ऐसे ही तुम्हारा चेहरा,
ससुराल में भी खिला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
* * * * *
मैं फिर से पूछ रही हूँ दोबारा,
क्या मायके जैसा है ससुराल तुम्हारा,
क्या आज भी सजी रहती है,
तुम्हारे प्यारे चेहरे पर मुस्कान,
क्या विदाई के बाद तुम्हारे ससुराल में,
तुम्हारा सब लोग अच्छे से रखते हैं ध्यान,
सास-ससुर के व्यवहार में कितनी नमी है,
उनकी रिश्तों पर पकड कितनी गहरी है,
घर में सब सोचते हैं क्या,
एक-दुसरे का हमेशा भला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *
खाना-पीना-रहना-सहना,
एकदम तुम्हारे मायके जैसा है,
उठना-बैठना और जागना-सोना क्या,
एक दम तुम्हारे मायके जैसा है,
मीठी सबकी जुबान है,
क्या स‌च में संस्कारी खानदान है,
मात-पिता की तरह सास-ससुर भी,
घर में तुम्हारा करते सम्मान हैं,
घर की बागडोर कौन संभालता है,
घर के काम में दोष कौन निकालता है,
सारे घर की बागडोर संभालने का,
काम किस को मिला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *
तुम ज्यादा परेशान मत होना माँ,
वो घर‌ अब नहीं लगता बेगाना माँ,
सास-ससुर रखते हैं मुझे बेटी बनाकर,,
उस घर में भी चलती है अपनी सरकार,
हंसमुख सा मेरा हमसफ़र है,
मुझे हंसाता रहता है बार-बार,
रिश्तों में अपनापन है,एक मीठापन है,
सब साथ बैठकर खाते हैं खाना,
बात-बात पर नहीं होती तकरार,
मेरे ससुराल का हर सदस्य,
मेरे मायके जैसा ही निकला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *

मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) : ससुराल की मीठी यादें

 

 

( mayke sa sasural)
( mayke sa sasural)

घर में कोई भी नया काम हो,
मुझे अपना पक्ष रखने का हक है,
जब भी कभी मन-मुटाव हो ,
मेरा घर में किसी के साथ,
मुझे भी अपना पक्ष रखने का हक है,
मेरी छोटी से छोटी बात को भी,
घर में पूरी अहमियत मिलती है,
सब एक-दुजे को मीठा बोलते हैं,
ये ही हमारे घर की खासियत है,
घर की उलझनें घर में ही सुलझा लेते हैं,
अगर किसी को कोई गिला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *
खुशियां तुम्हारे कदम चूमे,मेरी है ये ही दुआ,
प्यारे फूलों की तरह तेरा चेहरा खिले,
तूं जिसकी हकदार है,वो सब तुम्हें मिले,
मायके जैसा तेरा घर-परिवार हो,
हंसता-खेलता तुम्हारा संसार हो,
मात-पिता के दिल को सुकून मिलता है,
जब उनको पता चलता है की,
हमारी बेटी की घर में सरकार है,
उनकी खुशी सातवें आसमान पर होती है,
जिसको सौंपी है उसके जीवन की डोर,
जितना सोचा था मेरे माता-पिता ने,
उससे बढ़कर ही मिला है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *
बेटी को खुश रखने की जिम्मेदारी भी,
उसी इंसान पर होती है ,
सारी उम्र रहे सुख तुम्हारी दहलीज पर,
दौलत शौहरत से तुम्हारे हाथ भरे हों,
तुम मालकीन बनकर रहो अपने घर की,
सब बलाएं दूर हों तुम्हारे सर की,
जो सर ऊँचा रखती है मात-पिता का,
वो ही अच्छी बेटी कहलाती है,
मायके सा ससुराल ( mayke sa sasural) मिला है,
परिवार एक दम खुशहाल मिला है,
बढ़-चढ़ कर ससुराल की बातें बताती है,
ऐसे लगता है ससुराल में भी मेरी बेटी,
मायके की तरह मुस्कराती है,
* * * * *
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> मेरी दुनिया का चित्रकार(meri duniya ka chitarkar):खामोश हीरो      ,
click here –> एक तोहफा ( Ek tohfa ) आपके लिए : मेरे पापा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top