मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना,
जब मैं कुछ अच्छा करूं सासु माँ,
बस थोड़ा सा मुस्कुरा देना,
भूलें से अगर हो जाए गलती तो,
मुझे अकेले में बता देना,
मुझसे कभी नाराजगी हो तो,
अपनी बेटी समझकर बता दीजिए,
कभी मैं रुठ जाऊं तो,
अपनी बेटी समझकर मना लीजिए,
सास-बहू का रिश्ता ना बनाकर,
माँ-बेटी का रिश्ता बनाकर रख लेना,
मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना,
* * * * * *
मेरे माता-पिता ने सासु माँ,
मुझे बड़े लाड़-प्यार से पाला है,
मुझे गिरने से पहले मेरा हाथ पकड़ कर,
पल-पल मुझे संभाला है,
सुबह-सुबह कोई कच्ची नींद उठाए तो,
मुझे कभी-कभी गुस्सा आ जाता है,
लेकिन मैं धीरे-धीरे सब सीख जाऊंगी,
आदत नहीं है जल्दी उठने की,
बस आदत है बात-बात पर रूठने की,
लेकिन सब धीरे-थीरे सीख जाऊंगी,
नया घर है नए रिश्ते हैं सासु माँ,
समझने में कुछ तो वक्त लगेगा,
मुझे बहु,भाभी,पत्नी के रिश्ते,
सब एक साथ निभाने हैं,
समझने में कुछ तो वक्त लगेगा,
मैं मायके में मात-पिता के दिल की धड़कन थी,
आप भी मुझे सासु माँ,
अपने दिल की धड़कन बनाकर रखा लेना,
मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना
* * * * * *
मुझे घर में उछल-कूद करने की,
बचपन से ही आदत है,
नाराज मत होना अपनी बेटी पर,
घर में सब पर हुकम चलाने की,
मुझे बचपन से ही आदत है,
हर दिन नाज करना अपनी बेटी पर,
मुझे ससुराल भी मायके जैसा लगता है,
मुझे आपके प्यारे चेहरे में ,
अपनी माँ का चेहरा दिखता है ,
बस,आप भी मेरी माँ की तरह,
मेरे सर पर हाथ रख देना,
मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना,
* * * * * *
माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ) : रिश्तों की नरमी

कुछ आदतें मैं खुद सुधार लूंगी,
कुछ आप नजरअंदाज कर देना,
आप भी मुझे दिल खोलकर प्यार करना,
मैं भी आपको दिल खोलकर प्यार करुंगी,
मेरा और आपका ख़ून का रिश्ता तो नहीं है,
लेकिन प्यार का रिश्ता तो है,
आप बरसांएगी मुझ पर प्यार के बादल,
ऐसा आपकी आँखों में दिखता तो है,
मुझे अपनी आँखों का काजल बनकर रख लेना,
मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना,
* * * * * *
जिस सम्मान की मैं हकदार हूँ,
वो हक मुझे दे देना सासु माँ,
मैं रिश्तों में ईमानदार हूँ,
मुझे रिश्तों में बांधकर रख लेना सासु माँ,
जो भी बोलना हो मेरे मुंह पर बोल देना,
पीठ पीछे मत बोलना,
झूठ से मैं नफ़रत करती हूँ,
जो भी दिल में हो वो सच बोलना,
मैंने मान लिया है इस घर को अपना घर,
अब आप भी मान लीजिए मुझे अपनी बेटी,
आप भी बांध लो अपनी कलाई पर,
मैंने भी बांध लिया बुरी नजर का,
एक धागा रंग स्लेटी,
सास-बहू के इस प्यारे रिशते को,
दुनिया की नजरों से बचाकर रख लेना,
मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए सासु माँ
बस अपनी बेटी बनाकर रख लेना,
मुझे मेरी माँ की तरह थाम लेना ( maa ki tarah thaam lena ),
मेरी तारीफ करना सब के सामने,
बस मेरी गलतियां छुपाकर रख लेना,
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> बेटा कहकर पुकारा (beta kahkar pukara ): कुदरत का चमत्कार
click here –> हर शब्द में मिठास (har shabad me mithas ) : मीठे रिश्ते



