माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
जल्दी उठने की आदत लगा,
नींद अभी बाकी है क्या,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ जगाने वाली है,
माँ उठती हैं अमृत वेले में,
रब का नाम जपती है बिल्कुल अकेले में,
वो देर तक सोने वालों पर बहुत गरजती है,
आलस को त्याग,जल्दी उठकर भाग,
नहीं तो माँ कान के पीछे बजाने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
* * * * * *
माँ का हुक्म तो पापा भी नहीं टालते,
जब माँ को गुस्सा आ जाता है,
फिर पापा भी नहीं संभालते,
पापा भी कुछ कहने से डरते हैं,
जो माँ को पसंद है पापा भी वो ही करते हैं,
वैसे भी पापा को ज्यादा परेशानी नहीं है,
लेकिन माँ के आगे नहीं चलेगी,
रोज-रोज की तेरी ये मनमानी है,
यूं झूठ-मूठ के बहाने ना बना,
चल जल्दी उठकर नहा,
नहीं तो माँ जबरदस्ती नहलाने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
जल्दी उठने की आदत लगा,
नींद अभी बाकी है क्या,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ जगाने वाली है,
* * * * * *
माँ के हाथों में घर की बागडोर है,
माना की पापा कम बोलते हैं,
जब माँ बुलाए तो वो एकदम बोलते हैं,
माँ के गुस्से का बोलबाला चारों ओर है,
मैं जो बोल रही हूँ ध्यान से सुनना,
बंद करो अब मीठे-मीठे सपने बुनना,
माँ ने फिर से आवाज लगाई है,
तूं कैसा लापरवाह भाई है,
माँ आकर तेरी चारपाई के पास,
अपने हाथों का कमाल दिखाने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
* * * * * *
माँ रात को दिन बोले तो तुम भी दिन बोलो,
उसके आगे ज्यादा मुंह मत खोलो,
माँ का गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है,
माँ की हाँ में हाँ मिलाकर रखना,
उसके बताए रास्ते पर चलना,
बात-बात पर सुनाना,
उनकी जुबान पर रहता है,
वो किसी ना किसी बहाने से,
सबको सुनाने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
जल्दी उठने की आदत लगा,
नींद अभी बाकी है क्या,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ जगाने वाली है,
* * * * * *
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) : राम उठ जाओ

वो हम सबकी क्लास लगाती है,
एक बड़ी माँ को छोड़कर,
वो हम सबको आँख दिखाती है,
एक बड़ी माँ को छोड़कर,
माँ की बातों का बुरा मत मानना,
उसका मिजाज थोडा गर्म है,
गुस्से का जवाब प्यार से,
माँ प्यार करती है अपने परिवार से,
अंदर से वो बिल्कुल नर्म है,
माँ सच्चा प्यार जताने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
* * * * * *
एक बार और बोल दो अपने लाडले को,
अब वो डरता नहीं है मेरे नाम से,
सूरज सर पर आ गया है,
वो फिर से सोने चला गया है,
ऐसे जीवन नहीं चलता है आराम से,
शक्ल-सूरत से आप पर गया है,
बिल्कुल अपने बाप पर गया है,
अब वो पंख फैलाने लगा है,
मुझको पुराने जमाने की बताने लगा है,
अब डर नहीं है उसकी आँखों में,
वो अपनी धुन में मस्त रहता है,
पापा हैं मेरे पीछे वो सबसे कहता है,
आप दिखावा करते हैं उसे डांटते नहीं,
मुझे ऐसा लग रहा है आपकी बातों से,
अरे वो आज के जमाने का तेज-तर्रार है,
पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार है,
गुस्सा छोड़ो,दिखाओ प्यार,
ये ऐसे ही चलता रहेगा संसार,
आ जाओ राम जल्दी उठकर,
तुम्हारी माँ आज अपने हाथों से खिलाने वाली है,
माँ का मॉर्निंग अलार्म ( maa ka morning alarm ) बजने लगा है,
उसके कदम इधर-उधर चलने लगें हैं,
जल्दी उठ जाओ राम,माँ आने वाली है,
* * * * * *
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here —> दहेज का कर्ज (Dahej ka karz) : पिता का बोझ
click here —> एक तोहफा ( Ek tohfa ) आपके लिए : मेरे पापा



