मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
आपके हाथों से नहाकर बड़ी माँ,
मैं सारा दिन रहता हूँ खिलखिलाकर बड़ी माँ,
आपके हाथों की छुअन बड़ी प्यारी है,
आपके हाथों की जकड़न सबसे न्यारी है बड़ी माँ,
मैं कायल हो गया हूँ आपकी मीठी जुबान का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
* * * * *
जब आप मुझे नहलाती हो बड़ी माँ,
अपनी टांगों पर पेट के बल लिटाकर,
मेरी नस-नस हंसने लगती है,
जब आप मेरे बदन पर मालिश करती हो,
अपने हाथों में तेल लगाकर,
आपके हाथ लगते ही बड़ी माँ,
गुदगुदी होने लगती है मेरे कोमल शरीर में,
मेरा हर अंग हंसने लगता है,
खून दौड़ने लगता है मेरे कोमल शरीर में,
हर घड़ी आपकी गोद में खेलने का मन करता है,
आपके इस छोटे से नादान का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
* * * * *
मेरे रोम-रोम में बिजली सी दौड़ने लगती है,
जब आप मुझे नहलाने लगती हो,
अपने मन में कुछ मीठा-मीठा-सा,
गुनगुनाने लगती हो,
कंई बार मेरा ध्यान बंटाकर बड़ी माँ,
मिस्री सी मीठी लोरी भी सुनाने लगती हो,
मुझे सारी उम्र याद रहेगा,
आपके हाथों से नहाना,
मुझे सारी उम्र याद रहेगा,
आपके प्यारे हाथों से थोड़ा-थोड़ा खाना,
हंसते-खेलते ऐसे ही गुजरता है,
बचपन हर इंसान का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
* * * * *
बड़ी माँ का जादुई स्नान ( jadui sanan ) : हाथों का करिश्मा

आपका हर रोज नहलाना,
मेरी आँखों में काजल लगाना,
एक काला टीका मेरे कानों के पीछे,
मुझे एक बार हवा में लहराकर,
फिर अपनी पीठ पर बिठाकर,
बंद आँखों से मैं सपने देखता था मीठे-मीठे,
एक कर्ज तेरे जादुई स्नान का,
मुझ पर रहेगा जीवन भर,
तेरे दिए संस्कारों का असर,
मुझ पर रहेगा जीवन भर,
तुम हाथों से हवा करती थी,
जब मेरी आँखों में नींद का पहरा होता है
जब मेरी आँखों में कुछ चला जाता था,
आपकी प्यारी फूंक का असर गहरा होता है,
जब मैं अपने पैरों पर चलूंगा, बड़ी माँ,
हर घड़ी ध्यान रखूंगा आपके सम्मान का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
* * * * *
ईश्वर करे,हर बच्चे को आंनद मिले ,
बड़ी माँ के हाथों से जादुई स्नान का,
ईश्वर करे,हर बच्चे को आंनद मिले,
बड़ी माँ के जादुई नाम का,
उसकी गोद में खेलने का पहरा हक़ मेरा है,
उसके सीने पर सर रखकर सोने का,
पहला हक मेरा है,
ये कैसा अजीब संयोग है बड़ी माँ,
आपका और मेरे पापा का “म ‘से शुरू होता है,
पहला अक्षर नाम का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
* * * * *
मैं बड़ा खुश किस्मत हूँ बड़ी माँ,
जो मुझे आपका प्यार मिला,
मुझे ऐसे लगता है कंई बार,
जैसे मुझे ईश्वर का कोई चमत्कार मिला,
जब आप प्यार करती हो,
मेरे कोमल गालों को चूमकर,
मैं भी प्यार जताता हूँ बड़ी माँ,
आपके चारों ओर घूमकर,
मैं आंनद लेता रहता हूँ दिनभर,
आपकी प्यारी मुस्कान का,
मैं कैसे उतारूंगा बड़ी माँ,
कर्ज इस जादुई स्नान ( jadui sanan ) का,
आपके प्यारे हाथों से नहाना,
आपके साथ-साथ मुस्कराना,
सच में मुझे पर उपकार है भगवान का,
* * * * *
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> गरीब घर की बेटी (garib ghar ki beti ) : अमीर संस्कार ,
click here –>चलो अब मैं संभाल लूं ( chalo ab main sanbhaal loon )



