dulara Shivam

बड़ी माँ का दुलारा शिवम(dulara Shivam ) : स्वभाव में अपनापन

 

बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
बड़ी माँ आज भी मुझे हर सुबह जगाती है,
वो मुझे आज भी शिवम कहकर बुलाती है,
बड़ी माँ से मेरा सबसे ज्यादा लगाव है पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
ज्यादा बोलने में चतुराई है क्या,
मुझे कम बोलनें में आता है मजा,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * * *
हर ओर बिखेरता हूँ मैं मीठी जुबान के मोती,
मात-पिता के संस्कार बसे हैं,
मेरी आँखों में बनकर ज्योती,
घर में सबका प्यारा बनकर रहता हूँ,
आपके जैसा ना कोई है दूसरा,
ईश्वर के जैसा है आपका आसरा,
मात-पिता की ओर बचपन से,
मेरा कुछ ज्यादा ही झूकाव है पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * *
बुजुर्गों का करता हूँ सम्मान सदा,
पापा के सुर में सुर मिलाकर रखता हूँ,
पापा करते हैं मुझ पर अभिमान सदा,
चाहे कम हो पर मुख की वाणी में दम हो,
जो सीधा दिल पर असर करते हों,
नफ़रत का ना बोलबाला हो,
दिल में ना गुस्से की ज्वाला हो,
ना बिना वजह किसी की नकल करते हैं,
आप हमारे सर की छाँव हो पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * * *
मीठी वाणी सबका मन मोह लेती है,
तीखी वाणी मन पर सदा घाव देते हैं,
मैं तीखी वाणी से बचकर रहता हूँ,
ज्यादा बोलने से अच्छा है चुप रहना,
कम बोलना है कुदरत का गहना,
मैं सदा सच कहता हूँ,
चुगली-नींदा ना के बराबर है,
मेरे जीवन पर मेरे पापा का गहरा असर है,
आपके जुतों में आने लगा है,
अब तो मेरा पाँव से पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * * *

बड़ी माँ का दुलारा शिवम(dulara Shivam ) : बातों में सादगी

 

dulara Shivam
dulara Shivam

बुरी आदतें नहीं हैं मुझ पर हावी,
बड़ी माँ बोलती है अपने पापा पर गया है,
शक्ल-सूरत से हमारा लवि
मात-पिता की मूरत है दिल में,
मैं तेज-तर्रार हूँ बचपन से अक्ल में,
खिलोने से खेलना मेरी पहली पसंद हैं,
जितना मिला है उसी में आनंद है,
आपकी ओर मेरा कुछ ज्यादा ही बहाव है पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * * *
मैं प्यार से बात करता हूँ ,
मंझली दीदी हो चाहे बड़ी हो,
मैं डरता नहीं हूँ दोनों से,
चाहे मेरे पीछे ही खड़ी हों,
एक वफादार कुत्ता बैठता है,
हमारे घर के द्वार पर ,
मैं परिंदों को दाना डालता हूँ,
अपने घर की छत पर,
मैं कड़वे बोल नहीं बोलता हूँ,
जो करते हैं सीधे दिल पर घाव है पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * *
मैं घर में हूँ सबसे छोटा,
इसलिए मैं अपनी मनमर्जी करता हूँ,
जो हर रोज हो जाएं पूरे,
मैं ऐसे सपने सतरंगी देखता हूँ,
चिड़ियों के जैसे चीं-चीं करना,
मेरे मन को नहीं भाता है,
माँ बनकर रहे ढाल हमारी,
पिता हमारे घर का छाता है,
माँ के हाथ है जीवन की बागडोर,
हमारे घर की नाव है पापा,
बातें करता हूँ नापतोल कर,
अपने से बड़ों को बुलाता हूँ जी बोलकर,
प्यार से बोलना मेरा स्वभाव है पापा,
बड़ी माँ का दुलारा शिवम (dulara Shivam ),
कम बोलना है मेरे जीवन का नियम,
सबके दिल में घर करने का मुझको चाव है पापा,
* * * * * * *
creation -राम सैणी
read more sweet poetry
click here –> मुस्कराती हुई हर माँ (muskrati hui har maa ): यादों की खुशबू ,
click here —पापा बिन कौन सुनेगा ( papap bin kaun sunega ) : मेरी जान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top