beti ki pookar

बेटी की पुकार (beti ki pookar )

 

मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *

एक बेटे के बराबर,
मुझे भी जीने का हक दो माँ,
कोख में तेरी पल रही एक बेटी,
ये जानकर दिन-रात मत रो माँ,
जब तक थी तूं मुझ से अनजान,
माँ तुम मुझे दीवानों की तरह प्यार करतीं थीं,
कोख में तेरी चिराग है घर का,
ये सोचकर ईश्वर पर बहुत एतबार करती थी,
एक दिन करेगी तूं अभिमान,
अपनी कोख की जायी पर,
मैं अपने कदमों से नाप लूंगी,
एक पल में ये संसार,,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *
मैं भी माँ चिराग बनकर तेरे आंगन का,
एक दिन करूंगी रौशन तेरा नाम,
तूं भूल जाएगी अपने दुख सारे,
खुशियों से भर दूंगी तेरी जिन्दगी तमाम,
बेटे के समान एक बेटी का भी है अधिकार,
भेदभाव ना कर दोनों में,
बेटी -बेटा दोनों को दे एक जैसा प्यार,
जब तक हूँ मैं कोख में तुम्हारी,
मैं तेरी आँखों से देखूंगी ये हँसता -गाता संसार ,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*      *       *        *         *
माँ तुम मुझे थोड़ा भी दोगी ,
मैं उस में भी सब्र कर लूंगी,
जहाँ तुम कहोगी मैं अपनी,
वहीं नजर कर लूंगी,
मेरे जीवन पर माँ तेरा पहला हक होगा,
मेरे जीवन का हर रास्ता,
तेरे चरणों तक होगा,
मुझे पर थोड़ा-सा रहम करना,
बस इतना सा कर्म करना,
मेरी वजह से नहीं होना पड़ेगा,
माँ जीवन में तुम को शर्मसार,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *

 बेटी की पुकार (beti ki pookar ) : कोख में बसी एक चाह

 

beti ki pookar
beti ki pookar

मैं तुम से नहीं करूंगी कोई शिकवा -गिला,
मैं ईश्वर का समझुंगी वरदान,
जो भी तुम से प्यार से मिला,
तेरी कोख का उम्रभर रहेगा,
मेरे जीवन भर एहसान,
माँ तुम करूणा की देवी हो,
तेरे जैसा ना कोई है महान,
तुम हो मेरी जीवनदाती,
मैं बनकर रहुँगी तेरे सर का अभिमान,
मेरी रगों में भी दौड़ता है माँ दूध तुम्हारा,
मैं भी हूँ उसी दूध की कर्जदार,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *
मैं भी हूँ माँ बेटी तुम्हारी,
मुझे भी है तूं अपनी जान से प्यारी,
मेरी जिंदगी भी है तेरे बिन अधूरी,
मैं नहीं करना चाहती थी पाप कोई,
मेरी भी थी कोई इस में मजबूरी,
तेरी नस-नस में दौड रहा है,
मेरे बदन का लहू,
बिन तेरे अधूरा सा है मेरा जीवन,
मैं इससे ज्यादा और क्या कहूं,
तुझ से मन ही मन बातें करती है,
मेरी नन्ही बेटी,तेरी पालनहार,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *
ईश्वर अगर बेटा-बेटी से ,
हर माँ की गोद सजाए,
तो कोई भी माँ कभी ना करें ये अन्याय,
मत सोच की तेरी माँ को तुम से प्यार नहीं,
तुम्हारे बिन बेटी हमारा पूरा परिवार नहीं,
तुम्हारी जरूरत पड़ेगी,
हर त्योहार पर तुम्हारे भाई को,
एक बेटी की कीमत क्या है,
पता है ये तुम्हारी आईं को,
वक्त भी कर देता है कंई बार इन्सान को मजबूर,
मैं भी देखना चाहती हूँ माँ,
ये ईश्वर का बनाया प्यारा संसार,
जीने का हक ना मुझसे छीन माँ,
तेरी प्यारी कोख से ये है एक बेटी की पुकार (beti ki pookar ),
*     *        *        *      *       *
creater-राम सैणी
read more sweet poetry
click here –>  बड़ी माँ का दुलारा शिवम(dulara Shivam ) : स्वभाव में अपनापन    
click here –>पापा जैसा बनने का सपना ( papa jaisa banne ka sapna )

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top