सितारों के पास (sitaron ke pas )

चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) : माँ के आँचल से दूर

सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *      *
जो रास्ते हैं पथरीले कांटों से भरे,
वो रास्ते माँ हमारे लिए कहाँ चुनती है,
मत रोना माँ की तस्वीर देखकर,
तस्वीरें कहाँ सुनती हैं,
माँ जब से तुम हो गई हो,
इस फरेब भरी दुनिया से दूर,
सननाटा-सा छा गया है,
मेरे दिल के और बाहर भी और अंदर भी,
माँ तेरे प्यार की,तेरे उपकार की,
गवाही देता है घर का आंगन भी,
हमारे घर का मंदिर भी,
मैं अपना दुख सांझा करता हूँ,
अपने घर की दीवारों के साथ,
सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,       
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *       *
जो हमारे आंगन की मिट्टी उड़ती थी कभी,
माँ तुम्हारे कदमों को चूमकर,
उस मिट्टी को मैं आज भी,
अपने माथे से लगाता हूँ,
अपने होंठों से चूमकर,
ये माँ की प्रार्थनाओं का ही असर है,
जो हमारे जीवन की नांव लगा देती है,
किनारों के पास,
सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,           
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *        *
साथ तुम्हारा पाकर माँ,
बेगाने लोग भी लगते हैं अपने से,
मेरे दिल को थोड़ा आराम मिलता है,
दिल में नाम तुम्हारा जपने से,
चाहे कांटों से भरी राहें भी हों,
चाहे काली अंधेरी रातें भी हों,
कोई फर्क नहीं पड़ता जब साथ तुम्हारा होता है,
जब घर में तुम्हारे कदमों की आहट हो,
तुम्हारे सीने से लगकर मिलती प्यारी गर्माहट हो,
सब मुश्किलें भूल जाते हैं हम,
जब सर पर हाथ तुम्हारा होता है,
मैं भेजता हूँ हर रोज खत लिखकर,
हवा में उड़ते गुब्बारों के साथ,
सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *        *

 चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) : माँ के आँचल की याद
 

           

सितारों के पास (sitaron ke pas )
सितारों के पास (sitaron ke pas )

                                                        

माँ तुम से है रौनक परिवार की,

माँ की ममता का बखान करतीं हैं किताबें,
इस रंग -बिरंगे संसार की,
रंग तुम्हारे प्यार का मुझ पर,
माँ चढ़ा है इस क़दर,
घर के हर कोने और खुले आंगन में,
सूरत तुम्हारी दिखती है मुझे हर वक्त,
माँ का दुलार ही खास होता है,
मुझे हर पल ये ही आभास होता है,
जैसे माँ कुछ कह रही हो इशारों के साथ,
सूरज किस दिशा से निकलता,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *        *
क्या तेरा है क्या मेरा है वो ना जाने,
औलाद को ही अपना सब-कुछ माने,
सूरत सबसे प्यारी है माँ,
सारी दुनिया पर भारी है माँ,
फीके हैं सब रंग सारे
जीने का आनंद है संग तुम्हारे,
निशान तुम्हारे कदमों के माँ,
घर में हमारे रहते हैं,
तुम बिन है घर खाली -खाली,
बाकी तो सब लोग रहते हैं,
माँ याद तुम्हें करता रहता हूँ,
चारपाई पर मैं पड़ा रहता हूँ,
सर को झुकाए खड़ा रहता हूँ,
जैसे लोग खड़े होते हैं,
मंदिर में कतारों के साथ,
सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,              
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ,
*       *      *        *      *        *
भगवान से मिला वरदान है माँ,
हर ग़म से अनजान हैं माँ,
सबका तो मुझे पता नहीं पर,
मेरी तो भगवान है माँ,
जिस आंचल में बचपन गुजरा है,
उस आँचल का मैं कर्जदार,
जिस प्यार के किस्से गाए जाते हैं,
वो माँ का प्यार है असरदार,
मेरे रुखे जीवन को शीतल कर दें,
अपने प्यार की बोछारों के साथ,
सूरज किस दिशा से निकलता है,
ये पता चलता है जब माँ चली जाती है,
चमकते सितारों के पास (sitaron ke pas ) ,
सबके दिलों से छूपा हुआ,
सच बाहर निकलता है,
जब छूट जाता है माँ के आँचल का साथ

*        *        *        *       *

creator – राम सैनी

must read :माँ की छाँव में सुकुन (maa ki chhanv me sukun ) : मीठी नींद

must read :चुल्हे की रोटी (chulhe ki roti ) : माँ का प्यार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top